Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण

, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप

आज का शुभ मुहूर्त, अमृत काल और दिशाशूल की स्थिति, एक क्लिक में पढ़ें

: शनिवार को शनि देव की बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: आपकी बात, गठबंधन राजनीति का लोकतंत्र पर क्या असर पड़ रहा है?

पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आईं। पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं।

आपकी बात, गठबंधन राजनीति का लोकतंत्र पर क्या असर पड़ रहा है?
आपकी बात, गठबंधन राजनीति का लोकतंत्र पर क्या असर पड़ रहा है?

निश्चित समय तक गठबंधन दल रहें साथकिसी भी राजनीतिक दल को बहुमत न मिलने की स्थिति में एक से ज्यादा दल मिलकर गठबंधन सरकार बना तो लेते हैं किन्तु इन दलों की विचारधाराएं आंशिक रूप से ही समान होती हैं। जब तक इन दलों के स्वार्थसिद्ध होते रहते हैं, तब तक गठबंधन सरकार चलती है। जब किसी मुद्दे पर टकराव की स्थिति बनती है तो सरकार टूट जाती है। पुन: नया गठबंधन होता है फिर चुनाव होते हैं। गठबंधन में शामिल दलों को निश्चित अवधि तक साथ रहने की शर्त भी मंजूर करनी चाहिए। गठबंधन सरकारें प्रजातंत्र का मान सम्मान भूल कर मनमानी को महत्त्व देती हैं।

मुकेश भटनागर, भिलाई, छत्तीसगढ़

..............

विकास पर पड़ता है असर

देश में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की बाढ़ सी आ गई है। ऐसे में कई बार एक दल को बहुमत नहीं मिलता। कुछ दल मिलकर गठबंधन सरकार बनाते हैं। यह भी सत्य है कि विपरीत विचारधारा के दल ज्यादा दिनों तक साथ में रह कर काम नहीं करते हैं। नतीजा सरकारें बनती बिगड़ती रहती हैं। इससे देश की आर्थिक स्थिति पर तो प्रभाव पड़ता ही है, साथ ही विकास कार्यों में भी बाधा आती है। अच्छा हो यदि केन्द्रीय राजनीति में दो दलीय राजनीतिक व्यवस्था को लागू किया जाए।

-हुकुम सिंह पंवार, इन्दौर

..............

लोकतंत्र का अपमान

यदि ईमानदार नजरिए से देखा जाए तो आज की राजनीति लोकतंत्र की धज्जियां ही उड़ रही हैं। गठबंधन राजनीति में तो लोकतंत्र को बहुत नुकसान हो रहा है। गठबंधन राजनीति में लोकतंत्र अपमानित होता है।

प्रदीप माथुर, अलवर

.............

क्षेत्रीय दलों का गलत रवैया

गठबंधन की राजनीति का लोकतंत्र पर अच्छा प्रभाव होना चाहिए, परन्तु ऐसा नहीं है। वर्तमान क्षेत्रीय दल जातिवाद एवं परिवारवाद से ग्रसित हैं। वे सिर्फ अपना अस्तित्व बचाने के लिए गठबंधन करते हैं। इसका हमारे लोकतंत्र पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। -अरुण धर्मावत, जयपुर

.................

लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं

सत्ता प्राप्ति के लिए विभिन्न विचारधाराओं वाले राजनीतिक दल सत्ता प्राप्त करने में सफल तो हो जाते हैं, लेकिन उनका ध्यान सिर्फ सत्ता सुख पर रहता है, जिससे वे जनता की समस्याओं के प्रति ध्यान नहीं दे पाते है। लोकतंत्र के लिए यह अच्छा संकेत नहीं है।

-डॉ. बृज बल्लभ शर्मा, सवाई माधोपुर

..........

जनहित रहता है दूर

गठबंधन की राजनीति का लोकतंत्र पर असर पड़ता है। अलग-अलग विचारधारा के दल मिलकर सरकार चलाते हैं तो देश-हित व लोक-हित की बातें सरकार के चिंतन से दूर होती चली जाती हैं। पूर्ण बहुमत की सरकार गठबंधन की सरकार से अच्छा प्रदर्शन करती है। - व्यग्र पाण्डे , गंगापुर सिटी

...........

मनमानी पर लगाम

गठबंधन सरकारों का मिश्रित असर होता है। ये अस्थिर होती हैं, निर्णय लेने में देरी होती है, उतरदायित्व का होता अभाव है। दूसरा पक्ष यह है कि ये सरकारें सर्वसमूहों का प्रतिनिधित्व करती हैं, कोई मनमानी नहीं कर पाता।

-कंचन राठौड़, जोधपुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें