Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

राजनांदगांव, सोलर ऊर्जा का बना राष्ट्रीय मॉडल

संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल डेका

अगस्त तक बंद ऋतु घोषित, मत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध

और सशक्त भारत का निर्माण हो रहा : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: विष्णु देव साय ने सीएम, अरुण साव और विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की ली शपथ, पीएम भूपेश बघेल से मिले

Jagbhan Yadav

Wed, Dec 13, 2023

रायपुर: विष्णदेव साय के रूप में छत्तीसगढ़ को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। विष्णुदेव साय ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उपमुख्यमंत्री के रूप में अरुण साव और विजय शर्मा को भी शपथ दिलाई। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

भाजपा ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके आदिवासी नेता साय (59) को नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में हुए समारोह में 50 हजार से अधिक लोग प्रत्यक्षदर्शी बने। अधिक से अधिक लोग शपथग्रहण देख सके इसके लिए ‘एलईडी’ स्क्रीन भी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था में लगभग 1000 पुलिस जवान तैनात रहे।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की कुल 90 विधानसभा सीट में से 54 सीट जीतीं। 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीट पर सिमट गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही। भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में किसी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं बनाया था। 3 दिसंबर को भाजपा को बहुमत मिलने के बाद से नए सीएम को लेकर अटकलें चल रहीं थीं। भाजपा ने आदिवासी समुदाय से आने वाले विष्णदेव साय को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया।

https://x.com/ani/status/1734886223544758469?s=46

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें