Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

आज सोमवार को किस समय रहेगा राहुकाल? जानें शुभ मुहूर्त और दिशाशूल की स्थिति

सोमवार को चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

यह प्रचंड जनादेश हमें बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति : यह प्रचंड जनादेश हमें बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा : पीएम मोदी

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 14, 2025

बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की बंपर बढ़त ने चुनावी समीकरणों में उथल-पुथल मचा दी है। बिहार में इस बार भगवा लहर साफ दिखाई दी, जिसने भाजपा को गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी बना दिया। अगर भाजपा की लीड जीत में कनवर्ड होती है तो बिहार के गठबंधन का स्वरूप भविष्य में बदल सकता है…

नईदिल्ली (ए)। बिहार विधानसभा चुनाव की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन सामने आया है। पीएम मोदी ने एक्स पर बिहार में एनडीए सरकार की तारीफ की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, ‘सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है।’

इसके साथ ही पीएम मोदी ने लिखा, ‘बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।’

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के ताजा रुझानों और घोषित नतीजों के अनुसार, NDA ने 243 सीटों में से 200 से अधिक सीटें जीत ली हैं या मजबूत बढ़त बनाई हुई है। यह 2010 के बाद NDA की सबसे बड़ी जीत है, जब गठबंधन ने 206 सीटें जीती थीं।

वहीं, इस बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली महागठबंधन (RJD-कांग्रेस-वाम दल) महज 30-50 सीटों तक सिमट गई। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने एक भी सीटें नहीं जीती हैं। असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी ने 5 सीटें जीती हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें