Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

NDA में सीटों का ऐलान नवरात्र बाद, बोले गृहमंत्री… : NDA में सीटों का ऐलान नवरात्र बाद, बोले गृहमंत्री…

Jagbhan Yadav

Sun, Sep 28, 2025

नई दिल्ली:– केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार में एनडीए पूरी तरह एकजुट और मजबूत है। दुर्गापूजा के बाद सीटों के बंटवारे का ऐलान हो जाएगा। चुनाव की घोषणा से पहले बिहार के दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री ने कहा कि एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। एनडीए के सभी प्रत्याशियों को भाजपा का प्रत्याशी मानकर काम करें। गृह मंत्री शनिवार को समस्तीपुर के सरायरंजन में उत्तर बिहार और फारबिसगंज में पूर्णिया, कोसी, भागलपुर प्रमंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए हर बूथ को जीतने का मंत्र दिया।

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले अमित शाह ने सरायरंजन इंजीनियरिंग कॉलेज के सभाकक्ष में मिथिला व तिरहुत क्षेत्र के 11 सांगठनिक जिलों के 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को टास्क दिया कि उत्तर बिहार की सभी सीटों पर जीत हासिल करनी है।

उधर, फारबिसगंज हवाई अड्डा में पूर्णिया, कोसी और भागलपुर प्रमंडल के चार हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भारी बहुमत के साथ बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो सीमावर्ती क्षेत्र अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार से घुसपैठियों को चुन-चुन कर भगाएंगे। यह चुनाव सिर्फ बिहार को प्रगति व समृद्धि के पथ पर लाने और बाढ़ मुक्त बनाने का नहीं बल्कि घुसपैठियों को भगाने और बिहार में जंगल राज आने से रोकने का है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को 160 से ज्यादा सीट जिताने का संकल्प लेना होगा।

Tags :

देश-विदेश राजनीति खेल मनोरंजन स्वास्थ व्यापार शिक्षा लाइफस्टाइल

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें