Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

तकनीक से तेज हुई टीबी मरीजों की पहचान

समृद्धि का सशक्त माध्यम

मिट्टी संरक्षण को भी मिल रही मजबूती

, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

1 जुलाई से सत्र शुरू होने की खबर पूरी तरह फर्जी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

*काशी में सपा सांसद अवधेश ने भाजपा पर साधा निशाना,कहा- मिल्कीपुर उपचुन : *काशी में सपा सांसद अवधेश ने भाजपा पर साधा निशाना,कहा- मिल्कीपुर उपचुनाव में वोट चोरी नहीं बल्कि डकैती हुई थी*

काशी में सपा सांसद अवधेश ने भाजपा पर साधा निशाना,कहा- मिल्कीपुर उपचुनाव में वोट चोरी नहीं बल्कि डकैती हुई थी

वाराणसी।फैजाबाद से समाजवादी पार्टी से सांसद अवधेश प्रसाद ने गया जाने से पहले काशी में पितरों का पिशाच मोचन कुंड पर सोमवार को पिंडदान किया।इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा सांसद ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि मिल्कीपुर उपचुनाव में वोट चोरी नहीं बल्कि डकैती हुई है।चोरी की शुरुआत मिल्कीपुर से हुई थी।उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने राम को लाया राम उन्हें लेकर आए हैं।अवधेश प्रसाद ने कहा कि बीजेपी का जनाधार खत्म हो गया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 50 सीट भी नहीं जीत पाएगी,डबल इंजन की सरकार व्यापार कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को गाली देने के सवाल पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि किसी की भी मां मां होती है, उसका सम्मान होना चाहिए।भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की इस पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि देश का मान बढ़ाया है हालांकि मैच खेलने का पूरी जनता ने विरोध किया था,लेकिन हमारी टीम ने जीत कर देश का मान बढ़ाया। कहा कि हमारी सरकार आएगी तो 24 घंटे में अग्निवीर योजना को समाप्त करेंगे।

Tags :

Tags देश-विदेश राजनीति खेल मनोरंजन स्वास्थ व्यापार शिक्षा लाइफस्टाइल

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें