Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

तकनीक से तेज हुई टीबी मरीजों की पहचान

समृद्धि का सशक्त माध्यम

मिट्टी संरक्षण को भी मिल रही मजबूती

, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

1 जुलाई से सत्र शुरू होने की खबर पूरी तरह फर्जी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: सपा नेता विशंभर प्रसाद निषाद पर झूठा प्रचार कर सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद पर उत्तर प्रदेश सरकार और मंत्री की...

सपा नेता विशंभर प्रसाद निषाद पर झूठा प्रचार कर सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप

बांदा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद पर उत्तर प्रदेश सरकार और मंत्री की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से झूठा प्रचार करने का आरोप लगा है। यह मामला चकला चिल्ला गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से जुड़ा है।

भाजपा के अनुसार, सपा नेता द्वारा इस संवेदनशील घटना को लेकर बच्ची की मृत्यु की झूठी खबर फैलाई जा रही है, जो कि पूरी तरह भ्रामक एवं असत्य है। सोशल मीडिया पर इस घटना को गलत तरीके से प्रस्तुत कर न केवल सरकार और मंत्री की छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की जा रही है, बल्कि एक अपराधी, जो कि समाजवादी पार्टी का स्थानीय पदाधिकारी बताया जा रहा है, उसे संरक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी, बांदा जिले के जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि “यह पूरा घटनाक्रम एक सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा प्रतीत होता है, जिसके जरिए समाजवादी पार्टी के नेता अपने करीबी आरोपी को बचाने के लिए सरकार को बदनाम कर रहे हैं। विशंभर प्रसाद निषाद बिना किसी तथ्य और प्रमाण के सोशल मीडिया पर सरकार विरोधी माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।”

भाजपा जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और संबंधित मंत्री पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं, और भाजपा का हर कार्यकर्ता पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि “अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है, और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”

इस प्रकरण में राजनीतिक लाभ के लिए दुष्प्रचार करने की कोशिशों की कड़ी निंदा की जा रही है। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि सपा नेता द्वारा किया गया दुष्प्रचार न केवल पीड़िता के परिवार के दर्द का अपमान है, बल्कि कानून व्यवस्था और न्याय प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास भी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें