: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बवाल: कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता आए सामने, दोनों तरफ से नारेबाजी
Jagbhan Yadav
Mon, Feb 19, 2024
Bharat Jodo Nyaya Yatra in Amethi: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज करीब दोपहर तीन बजे अमेठी में प्रवेश की, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सांसद स्मृति इरानी (Smriti Irani) आज अमेठी में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही हैं। इसी बीच दोनों नेताओं के कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा हो गया।

Bharat Jodo Nyaya Yatra in Amethi
Bharat Jodo Nyaya Yatra in Amethi: उत्तर प्रदेश का आज सियासी माहौल काफी गर्म है। देश के दो बड़े नेता एक की समय एक ही क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। एक ओर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज करीब दोपहर तीन बजे अमेठी में प्रवेश की, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सांसद स्मृति इरानी आज अमेठी में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही हैं। इसी बीच दोनों नेताओं के कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा हो गया।
बता दें, दोपहर करीब तीन बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमेठी में (Bharat Jodo Nyaya yatra in Amethi) दाखिल हुई। राहुल गांधी के आगमन पर उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। वहीं, अब राहुल गांधी अपनी यात्रा को साथ लेकर अमेठी शहर की ओर बढ़ रहे हैं।
अमेठी की ताजा खबरें: Amethi News Today
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमेठी में राहुल गांधी की यात्रा का किया विरोध
इसी बीच अमेठी शहर के चौक के पास कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP Workers) का आमना-सामना हो गया और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विरोध शुरू कर दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाने लगे। स्थिति बिगड़ने के बाद दोनों दलों रोकने के लिए अमेठी पुलिस (Amethi Police) मौके पर पहुंची। बता दें, अमेठी व गौरीगंज में रैली के बाद राहुल गांधी गौरीगंज के केंद्रीय ऑफिस में पार्टी नेताओं से भेंट करेंगे। कांग्रेस ऑफिस के बाद राहुल ऐधी पहुंचेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे व राहुल यहां एक रैली को संबोधित करेंगे।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन