Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: राहुल बोले- ट्रम्प का 50% टैरिफ इकोनॉमिक ब्लैकमेल:बेहतर होगा कि मोदी अपनी कमजोरियों को जनता के हितों पर हावी न होने दें

Jagbhan Yadav

Thu, Aug 7, 2025

राहुल बोले- ट्रम्प का 50% टैरिफ इकोनॉमिक ब्लैकमेल:बेहतर होगा कि मोदी अपनी कमजोरियों को जनता के हितों पर हावी न होने दें

राहुल गांधी ने बुधवार को रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के लिए अमेरिका की आलोचना की। साथ ही इसे भारत सरकार को अनुचित व्यापार समझौते के लिए धमकाने के लिए इकोनॉमिक ब्लैकमेल करार दिया।

सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए लिखा कि पीएम को अपनी कमजोरी को भारतीय लोगों के हितों पर हावी नहीं होने देना चाहिए।

राहुल का यह बयान अमेरीकी प्रेसिडेंट ट्रम्प के भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद आया है।इससे पहले 30 जुलाई को भारत पर 25% टैरिफ का ऐलान किया था।

इससे जुड़े एग्जीक्यूटिव ऑर्डर में कहा गया है कि रूसी तेल खरीद की वजह से भारत पर यह एक्शन लिया गया है। यह आदेश 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से लागू होगा।

हालांकि भारत ने अमेरिका के कदम को अनुचित बताते हुए रद्द कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे।

इससे पहले 3 अगस्त को ट्रम्प के भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी (मृत अर्थव्यवस्था) बताने पर कहा था कि मुझे खुशी हुई कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने फैक्ट बताया है। राहुल ने संसद के बाहर मीडिया के सवाल के जवाब में कहा था- पूरी दुनिया जानती है कि भाजपा ने अडाणी की मदद के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। ट्रम्प सही कह रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री को छोड़कर सभी जानते हैं कि भारत की इकोनॉमी डेड है।

इसके बाद राहुल ने X पर पोस्ट में लिखा था कि भारत की इकोनॉमी मर चुकी है। इसे मोदी ने मार दिया। पहला- मोदी-अडाणी की पार्टनरशिप, दूसरा- नोटबंदी और खामियों वाला GST, तीसरा- 'असेंबल इन इंडिया' फेल रहा (राहुल मेक इन इंडिया को असेंबल इन इंडिया कहते हैं), चौथा- MSMEs यानी छोटे-मध्यम उद्योग खत्म हो गए और पांचवां किसानों को दबा दिया गया। मोदी ने भारत के युवाओं का भविष्य खत्म कर दिया, क्योंकि नौकरियां नहीं हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें