Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: PM Modi Cabinet 2024: मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ से मंत्री बनेंगे Tokhan Sahu

Jagbhan Yadav

Sun, Jun 9, 2024

June 9,

PM Modi Cabinet 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में लगातार तीसरी बार पद की शपथ लेंगे। इससे पहले वह 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर चुनिंदा सांसदों के साथ चाय पर चर्चा की। माना जा रहा है कि इस ‘टी पार्टी’ में मौजूद नेता आज शाम को राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी के साथ मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से बिलासपुर सांसद तोखन साहू (Tokhan Sahu) को जगह मिल सकती है। शपथ ग्रहण से पहले उनके पास PMO से कॉल आया है। इसके बाद तोखन साहू प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे।

PM Modi Cabinet 2024:तोखन साहू एक बेहद साधारण किसान परिवार से आते हैं, जो कि वर्ष 2013 में पहली बार लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। रमन सिंह सरकार में तोखन साहू को संसदीय सचिव भी बनाया गया था। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में तोखन साहू (Tokhan Sahu) ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को लगभग 1 लाख 64 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से हराया है

PM Modi Cabinet 2024: बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू को अपना उम्मीदवार बनाया था। तोखन साहू ने इस सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच पद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। तोखन साहू (Tokhan Sahu)  क्षेत्र में काफी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के तौर पर जाने जाते हैं।

PM Modi Cabinet 2024: तोखन (Tokhan Sahu) पंच से सरपंच, फिर जनपद सदस्य उसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2015 में विधायक रहते हुए उन्हें रमन सिंह के कार्यकाल में संसदीय सचिव का पद भी दिया गया था। वहीं कुछ ही कुछ माह पहले तोखन साहू को छत्तीसगढ़ भाजपा के किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया है।

BJP Loksabha Candidate 2024: जानिए कौन हैं- बिलासपुर के बीजेपी उम्मीदवार तोखन साहू..?पहले कब- कब चुनाव में किस्मत आजमा चुके हैं..? 

BJP Loksabha Candidate 2024।बिलासपुर।लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमे बिलासपुर से लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक तोखन साहू (Tokhan Sahu)की टिकट फाइनल हुई है। Join Our WhatsApp Group Join Now BJP Loksabha Candidate 2024।बता दे कि श्री साहू वर्तमान में … Continue reading

PM Modi Cabinet 2024: बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू (Tokhan Sahu) को अपना उम्मीदवार बनाया था। तोखन साहू ने इस सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच पद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। तोखन साहू क्षेत्र में काफी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के तौर पर जाने जाते हैं।

तोखन (Tokhan Sahu) पंच से सरपंच, फिर जनपद सदस्य उसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2015 में विधायक रहते हुए उन्हें रमन सिंह के कार्यकाल में संसदीय सचिव का पद भी दिया गया था। वहीं कुछ ही कुछ माह पहले तोखन साहू को छत्तीसगढ़ भाजपा के किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया है।

 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और अमित शाह पीएम आवास पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे अन्य नेताओं में नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान, अर्जुन राम मेघवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पंकज चौधरी, राव इंद्रजीत सिंह, बी.एल. वर्मा और अन्नपूर्णा देवी शामिल हैं।

इनके अलावा, जितिन प्रसाद, अजय टम्टा, चिराग पासवान, जी. किशन रेड्डी, बी. संजय कुमार, मनसुख मंडाविया, जयंत चौधरी, मनोहर लाल, रामदास आठवले, गजेंद्र सिंह शेखावत, जीतन राम मांझी, सर्बानंद सोनोवाल, एच.डी. कुमारस्वामी, प्रल्हाद जोशी, हर्ष मल्होत्रा, रक्षा खडसे, नित्यानंद राय भी शामिल हैं। 

आज शाम को 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पीएम मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। उनके साथ भाजपा के कई नेता और सहयोगी दलों के कई सांसद भी आज मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं। 

टीडीपी की तरफ से राम मोहन नायडू और पेम्मासानी चंद्र शेखर के मंत्री पद की शपथ लेने की बात सामने आई है। पीएम मोदी ने आज सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीद जवानों को नमन भी किया। वह सबसे पहले महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर जाकर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की। अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर काफी संख्या में मौजूद लोगों ने ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी-मोदी’ और ‘ मोदी जी को – जय श्रीराम’ जैसे नारों से उनका अभिवादन किया। लोग ‘अटल बिहारी वाजपेयी – अमर रहे’ के नारे लगाते भी सुनाई दिए। इसके बाद पीएम ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद जवानों को भी नमन किया। वहां तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें