Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

संदिग्ध हालत में मिली लाश

काले धुएं से ढका आसमान

9 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग, छत्तीसगढ़ में मातृ वंदना योजना की ऐतिहासिक सफलता

उप मुख्यमंत्री शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख की स्वीकृति

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

बढ़े हुए बिजली बिल देखकर जनता को आ रही भूपेश कका की याद : बृजेश शर्मा : बढ़े हुए बिजली बिल देखकर जनता को आ रही भूपेश कका की याद : बृजेश शर्मा

भिलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव और राजनांदगांव जिला प्रभारी बृजेश शर्मा ने प्रदेश में बढ़े बिजली बिल को लेकर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार एक तरफ महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दे रही है वहीं दूसरी तरफ उन्हीं परिवारों से बिजली बिल के नाम पर तीन गुना रकम वसूल रही है।

श्री शर्मा ने कहा कि बढ़े हुए बिजली बिल भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण छत्तीसगढ़ की जनता को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। कांग्रेस सरकार के समय से वर्तमान भाजपा सरकार के राज में हर उपभोक्ता का औसतन बिजली बिल दोगुना तिगुना हो गया है। कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हॉॅफ योजना शुरू की थी।

जिसका लाभ प्रदेश के 54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था। कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए 400 यूनिट बिजली बिल हॉफ के दायरे में प्रदेश का लगभग हर उपभोक्ता आता था। पर अब बढ़े हुए आए बिजली बिल के कारण जनता परेशान हो गई है।

श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा के लोग भी बढ़ी हुई बिजली बिल को लेकर नाराज है पर यह उनकी पार्टी के सरकार के द्वारा लिया गया निर्णय है जिसके कारण को खुल कर नहीं बोल रहे है अब तो छत्तीसगढ़ की जनता कका भूपेश बघेल को याद कर रही है कि उनकी सरकार में आम जनता, किसान, युवा सहित हर वर्ग के लोगों ध्यान रखा गया था।

कांग्रेस सरकार के समय लागू की गई बिजली बिल हाफ योजना में अब भाजपा सरकार ने बड़ा बदलाव कर दिया है। पहले 400 यूनिट तक खपत पर उपभोक्ताओं को आधा बिल मिलता था, अब यह सीमा घटाकर सिर्फ 100 यूनिट कर दी गई है। जिसके कारण बिजली का बिल अब दोगुना तिगुना तक आ रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है।

श्री शर्मा ने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर भी राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि राजधानी रायपुर सहित दुर्ग भिलाई में भी अपराध का ग्राफ बढ़ा है लगातार चाकूबाजी, हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ी है। प्रदेश नशा का गढ़ बनते जा रहा है, कई घटनाओं में नशा मुख्य कारण रहा है लेकिन यह सरकार नशा को बढ़ावा दे रही है, शराब दुकानें कम करने की जगह नए शराब दुकान खोलने में लगी है। आने वाले चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

Tags :

Bhilai charoda kumhari bhilai 3 bhilainagar

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें