: मोदी सरकार ने जारी किया श्वेत पत्र, कांग्रेस पहले ही जारी कर चुकी है ब्लैक पेपर
Jagbhan Yadav
Thu, Feb 8, 2024
रिपोर्ट
राजीव यादव दिल्ली
congress black paper: मोदी सरकार के श्वेत पत्र पर पलटवार करने के लिए कांग्रेस की ओर ब्लैक पेपर लाया गया है। आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ब्लैक पेपर जारी किया है।

लोकसभा में आज एनडीए की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने श्वेत पत्र जारी कर दिया है। इस पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे चर्चा होगी। मोदी सरकार की ओर जारी किए गए श्वेत पत्र में यूपीए सरकार के 10 के कार्यकाल और मोदी सरकार के 10 के कार्यकाल की समीक्षा की गई है। इसमें मोदी सरकार ने यूपीए सरकार पर अर्थव्यवस्था को लगभग ध्वस्त करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा इसमें कहा गया है कि यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान राजस्व का मनमाना इस्तेमाल किया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने सदन में श्वेत पत्र जारी होने से पहले ही ब्लैक पेपर जारी कर दिया है।

खड़गे ने जारी किया ब्लैक पेपर
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ब्लैक पेपर जारी करते हुए एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, सरकार इस बात का जिक्र नहीं करेगी कि कितने लोगों को रोजगार मिला। वे मनरेगा फंड जारी करेगी। सरकार राज्यों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है।

महंगाई को लेकर किया पलटवार
उन्होंने केंद्र की ओर से जवाहर लाल नेहरु और इंदिरा गांधी को लेकर बोले गए हमले पर पलटवार करते हुए कहा कि आज आप सत्ता में हैं, आपने महंगाई को कंट्रोल करने के लिए क्या किया है?
मोदी सरकार के कार्यकाल को कांग्रेस ने बताया अन्याय काल
इसके अलावा कांग्रेस की ओर से जारी 57 पेज के ब्लैक पेपर में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बताई गईं चार जातियां गरीब, महिलाएं, युवा और किसान को रेखांकित किया गया है। वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा के 10 साल को अन्याय काल करार दिया है। कांग्रेस ने ब्लैक पेपर में बीते 10 साल में युवाओं, महिलाओं, किसानों, अल्पसंख्यकों और मजदूरों पर हुए अन्याय का जिक्र किया है।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन