Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रपति 8 जून को करेंगी शौर्य चक्र से सम्मानित

जांच के दौरान मिली खामियां, दो दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

कई अफसरों के तबादले…देखें लिस्ट..!!

राजधानी के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में भीषण आग, दस्तावेज़ व रिकॉर्ड जलकर खाक

राजधानी रायपुर सहित 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Lok Sabha Election 2024: BJP कल जारी करेगी अपना घोषणा पत्र, GYAN पर रहेगा फोकस

Jagbhan Yadav

Sat, Apr 13, 2024

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी कल यानी 14 अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी कल दफ्तर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती भी मनाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी सुबह 11.30 बजे बीजेपी ऑफिस पहुंचेंगे। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बीजेपी अपने घोषणापत्र पर काम कर रही है। 

पीएम मोदी  ने गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को देश की चार जातियां बताया। अब बीजेपी ने अपने घोषणा-पत्र में इन्हीं चार जातियों पर फोकस करते हुए GYAN फॉर्मूले को अपनाया है। पार्टी ने अपने घोषणा-पत्र की थीम 'मोदी की गारंटी' और 'विकसित भारत 2047' रखी है। 4 अप्रैल को बीजेपी घोषणा-पत्र समिति की दूसरी बैठक होगी। माना जा रहा है कि इसमें घोषणा-पत्र को फाइनल किया जाएगा।

GYAN के 4 लेटर का अलग-अलग मतलब है। G का मतलब गरीब, Y का मतलब युवा, A का मतलब अन्नदाता और N का मतलब नारीशक्ति। पीएम मोदी ने कहा था कि थर्ड टर्म में बीजेपी गरीबों, युवाओं, किसानों और महिला सशक्तीकरण पर काम करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घोषणा-पत्र में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण वादे किए जाएंगे।

बीजेपी को घोषणा-पत्र से मिले 3।75 लाख से ज्यादा सुझाव
बीजेपी की चुनाव घोषणा-पत्र समिति में केंद्र सरकार के 8 मंत्री और बीजेपी के 4 सीएम शामिल हैं। इसके अलावा कुछ पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी समिति में शामिल किया गया है। समिति ने घोषणा-पत्र के लिए सुझाव मांगे थे। 1 अप्रैल को इस समिति की पहली बैठक हुई थी। तब केंद्रीय मंत्री और घोषणा-पत्र समिति के सह-संयोजक पीयूष गोयल ने बताया था कि बीजेपी को अपनी मिस्ड कॉल सेवा के जरिए 3।75 लाख से ज्यादा सुझाव मिले हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐप (नमो) पर लगभग 1।70 लाख सुझाव मिले।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें