Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

राजनांदगांव, सोलर ऊर्जा का बना राष्ट्रीय मॉडल

संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल डेका

अगस्त तक बंद ऋतु घोषित, मत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध

और सशक्त भारत का निर्माण हो रहा : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: कृष्णा देवी के वोटों का धीरे धीरे बढ़ा ग्राफ:आगे पीछे की होड़ में अजेंद्र पछाड़ने में हुये कामयाब

कृष्णा देवी के वोटों का धीरे धीरे बढ़ा ग्राफ:आगे पीछे की होड़ में अजेंद्र पछाड़ने में हुये कामयाब

  • राजेश यादव

बांदा। लोक सभा की बांदा सीट सपा प्रत्याशी की जहां “धीरे-धीरे जीत की पतंग तनी” वहीं हमीरपुर -तिंदवारी में आगे पीछे की दौड़ के बाद सपा के अजेंद्र नें भाजपा को पछाड़ दिया। पर बांदा में भाजपा के आर.के सिंह पटेल मतगणना में आगे चल रहे थे, लेकिन “धीरे-धीरे वोटों का ग्राफ गिरा” और सपा प्रत्याशी कृष्णादेवी शिवशंकर पटेल आगे निकल गईं।

बांदा-चित्रकूट लोकसभा : कृष्णा पटेल नें डेढ़ दशक बाद महिला प्रत्याशी की जीत का रच दिया इतिहास

कृष्णादेवी के वोटों का ग्राफ बढ़ता गया और उन्होंने आर.के सिंह पटेल को हरा दिया। बसपा के मयंक द्विवेदी तीसरे स्थान पर रहे हैं। इस सीट पर कुल 12 उम्मीदवार थे। कृष्णा देवी को 406567 वोट मिले हैं। आरके सिंह पटेल को 335357 वोट और मयंक द्विवेदी को 245745 वोट मिले।

हमीरपुर लोकसभा सीट पर रोमांचक मुकाबले के बीच, सपा प्रत्याशी अजेंद्र सिंह लोधी ने जीत का फहराया परचम

इसी क्रम में हमीरपुर सीट की बात करें तो भाजपा के कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने शुरू से ही बढ़त ली हुई थी, लेकिन कुछ चरणों की मतगणना के बाद सपा के अजेंद्र सिंह लोधी आगे निकल गए। कुछ देर आगे-पीछे का दौर चला। बाद में पुष्पेंद्र सिंह आगे निकल गए, लेकिन देर शाम तक अजेंद्र सिंह ने पुष्पेंद्र को पछाड़ दिया। बसपा के निर्दोष कुमार दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे हैं। इस सीट पर 11 उम्मीदवार थे। अजेंद्र सिंह लोधी को 490683 वोट मिले। कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को 488054 वोट। बसपा निर्दोष कुमार को 94696 वोट मिल सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें