: जूनियर जोगी का ट्वीट..बोले लूट गैंग जेल से चला रहे थे सरकार, सत्ता बदली अब खबरदार…
कोरबा। सागौन बंगले से उड़कर ट्विटर पर वायरल एक ट्वीट ने बेमौसम बारिश की ठिठुरन में भी सियासी पारा गर्म कर दिया है। जूनियर जोगी (जेजे) ने X पर लिखा है कि एक्स सीएम BB की लूट गैंग के मेंबर जेल की ठंडी हवा में ऐश के साथ सरकार चलाते रहे। पर सत्ता बदल चुकी है और अब नई सरकार अगले एक माह के भीतर इन जेलशुदा अफसरों के खिलाफ बड़े एक्शन करे। अगर ऐसा नहीं होता है तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) उनके ख़िलाफ़ कोर्ट में मुक़दमा दायर करेगी और छत्तीसगढ़ को न्याय दिलाएगी।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?dnt=true&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1731727942777241921&lang=en&origin=https%3A%2F%2Ftheduniyadari.com%2F%25E0%25A4%259C%25E0%25A5%2582%25E0%25A4%25A8%25E0%25A4%25BF%25E0%25A4%25AF%25E0%25A4%25B0-%25E0%25A4%259C%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%2580-%25E0%25A4%2595%25E0%25A4%25BE-%25E0%25A4%259F%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2580%25E0%25A4%259F-%25E0%25A4%25AC%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%2587%2F&sessionId=dbee8f9439c609b9c937bf4f405bd910cabe25b9&theme=light&widgetsVersion=01917f4d1d4cb%3A1696883169554&width=550px
जनता कांग्रेस के मुखिया अमित अजीत जोगी ने अपने अधिकृत एक्स अकाउंट पर दर्जनों बड़े नाम भी लिख रखे हैं, जिनमें इस तथाकथित बीबी की लूट गैंग में ST, SC, SA और RS जैसे अफसरों को तो शामिल बताया हु है, इनके साथ बाहर घूम रहे पुलिस-प्रशासन के आईएएस, आईपीएस, पूर्व मंत्री, विधायक, नेता, गुंडे-गुर्गे और शराब माफिया के और भी आला नाम खुलेआम करते हुए लिखा है कि अब छत्तीसगढ़ में काबिज हो रही नई नवेली बीजेपी सरकार जल्द ही इनके ऊपर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने ट्वीट में @BJP4CGSTATE को टैग करते हुए आगे लिखा है कि अगर भाजपा की सरकार इन पर सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) उनके ख़िलाफ़ कोर्ट में मुक़दमा करेगी और छत्तीसगढ़ के लुटेरों को न्याय के कटघरे में लेकर जाएगी।
रिट्वीट में लिखा, कोई नाम छूट गया हो तो वाट्स एप करें…
इसके बाद उन्होंने अपने इस पोस्ट पर रिट्वीट कर फॉलोअर्स को यह भी लिखा है कि अगर इस लिस्ट में कोई नाम छूट गए हैं, तो मुझे पृथक से मेरे whatsapp 8870402648 में प्रमाण के साथ इन लुटेरों के नाम आप मुझे व्यक्तिगत रूप से दे सकते हैं।
कोर्ट या जांच एजेंसी नहीं, अधिवक्ता की हैसियत से न्याय की राह
बाबा साहब अंबेडकर के द्वारा संविधान में परिभाषित “न्याय” का मतलब माननीय कोर्ट के द्वारा दिया गया निर्णय है। मैं कोर्ट नहीं हूँ न ही जाँच एजेंसी। इसलिए इन लुटेरों को सजा दिलाने की एक अधिवक्ता और एक नागरिक की हैसियत से केवल माँग मैं कर सकता हूँ, अंतिम निर्णय माननीय न्यायालय ही कर सकती है।




Previous article
मुख्यमंत्री का चेहरा फाइनल होने से पहले ही फॉर्म में आए रमन सिंह, अधिकारियों को दिया ये बड़ा आदेश
RELATED ARTICLES
मुख्यमंत्री का चेहरा फाइनल होने से पहले ही फॉर्म में आए रमन सिंह, अधिकारियों को दिया ये बड़ा आदेश
December 6, 2023
IPL ऑक्शन ने रातोंरात बदल डाली इन प्लेयर्स की तकदीर, ये रहे नीलामी में बिकने वाले 5 सबसे युवा खिलाड़ी
December 6, 2023
अभी भाजपा में मंथन जारी और सोशल मीडिया में बनकर वायरल भी हो गया मंत्रीमंडल
December 5, 2023
MOST POPULAR
मुख्यमंत्री का चेहरा फाइनल होने से पहले ही फॉर्म में आए रमन सिंह, अधिकारियों को दिया ये बड़ा आदेश
December 6, 2023
IPL ऑक्शन ने रातोंरात बदल डाली इन प्लेयर्स की तकदीर, ये रहे नीलामी में बिकने वाले 5 सबसे युवा खिलाड़ी
December 6, 2023
अभी भाजपा में मंथन जारी और सोशल मीडिया में बनकर वायरल भी हो गया मंत्रीमंडल
December 5, 2023
CG Big Breaking: महादेव ऐप वाले शुभम सोनी के वीडियो के बाद अब सामने आया हलफनामा
December 5, 2023
RECENT COMMENTS

The दुनियादारी में, हम आपको दुनिया भर से नवीनतम और सम्पूर्ण समाचार प्रदान करने का प्रयास करते हैं। हमारा लक्ष्य आपको ताजगी और विश्वसनीय जानकारी के साथ रखना है, जिसमें राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन, खेल और अन्य विषयों पर समाचार शामिल होते हैं।
ABOUT US
Ishwar Chandra
Chief Editor
Email
theduniyadarikorba@gmail.com
Mobile
+91-88393 21810
FOLLOW US
Design By Nimble Technology
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन