Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सांसद पाडेय बोले - यह बघेल की हताशा का प्रतीक

लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल

डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

कल 45 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध क्रॉस वोटिंग,दो पार्षद निलंबित

Jagbhan Yadav

Tue, Mar 11, 2025

घरघोड़ा नपं में उपाध्यक्ष हार के बाद भाजपा ने की कार्रवाई

द न्यूज़ इंडिया लाइव – रायगढ़- घरघोड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष चुनाव में बहुमत का आंकड़ा रखने के बावजूद भाजपा को अपने ही पार्टी के पार्षदों की गद्दारी से क्रास वोटिंग के चलते उपाध्यक्ष पद भी गंवाना पड़ गया।

इस गद्दारी से जिला भाजपा से लेकर प्रदेश भाजपा में खलबली मच गई और प्रदेश भाजपा ने अनुशासन की कार्रवाई का डंडा चलाते हुए दो गद्दार पार्षदों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासन कर दिया है।


रायगढ़ जिले में बहुत चर्चित नगर पंचायत के रूप में घरघोड़ा का नाम शामिल है घरघोड़ा नगर पंचायत कोयला खदान के बीच घिरा होने के चलते हीरे की तर्ज पर प्रदेश में चमकता है। भाजपा कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दल सत्ता हासिल करने के लिए शुरुआत से ही यहां एड़ी चोटी का दमखम लगाते आई है।

इस बीच निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा को यहां तगड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस से बागी होकर लड़ने वाले सुरेंद्र सिल्लू चौधरी ने दिया। वही पार्षदों की बहुमत संख्या नगर पंचायत में भाजपा के पास थी, यह संख्या उपाध्यक्ष बनने के लिए काफी था परंतु बीजेपी के भीतर रहकर ही गद्दारी करने वाले पार्षदों के चलते भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा और क्रॉस वोटिंग के चलते अल्पमत वाली कांग्रेस को बहुमत मिल गया और उपाध्यक्ष पद पर अमित त्रिपाठी की ताजपोशी हो गई।


ऐसे में भाजपा से अनुशासन हीनता मानते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने श्याम भोजवानी वार्ड पार्षद  और अनिल लकड़ा दोनो को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। 

उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अनुशासनहीनता के उक्त कार्रवाई के बाद पार्टी के भीतर रहकर ही गद्दारी करने वाले नेताओं में खलबली मच चुकी है।

निष्कासित श्याम भोजवानी वार्ड पार्षद  और अनिल लकड़ा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें