Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

राजनांदगांव, सोलर ऊर्जा का बना राष्ट्रीय मॉडल

संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल डेका

अगस्त तक बंद ऋतु घोषित, मत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध

और सशक्त भारत का निर्माण हो रहा : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी: राजननंदगांव से भूपेश बघेल, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू और दुर्ग से राजेंद्र साहू को मिला टिकट

Jagbhan Yadav

Fri, Mar 8, 2024

भिलाई। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से टिकट दिया गया है, पर दो नामों ने बेहद चौका दिया। दुर्ग के सांसद रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद लोकसभा भेज दिया गया है। वहीं राजेंद्र साहू को दुर्ग से प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा के दिग्गज बृजमोहन अग्रवाल के सामने विकास उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया गया है। कोरबा से भाजपा की सरोज पाण्डेय व कांग्रेस की ज्योत्सना महंत के बीच मुकाबला होगा।

दुर्ग सांसद तथा भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के मुकाबले कांग्रेस ने राजेंद्र साहू को मैदान में उतारा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खास रहे राजेंद्र साहू को दुर्ग से टिकट दिए जाने की चर्चा थी। आज कांग्रेस ने उस पर मुहर लगा दी।

कांग्रेस पहली सूची में 11 में से सिर्फ छह प्रत्याशियों का ही नाम फाइनल किया है। अब देखना यह है छत्तीसगढ़ के शेष 5 प्रत्याशियों की सूची कब जारी होंगी। देखे सूची…

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें