Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Chhattisgarh News : बलौदाबाजार हिंसा को लेकर बोले भूपेश बघेल “घटिया राजनीति बंद करें गृहमंत्री विजय शर्मा”

Jagbhan Yadav

Sat, Jun 22, 2024

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई हिंसा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए इस मुद्दे को विधानसभा में मुद्दा उठाएंगे. पूर्व सीएम ने आगे कहा कि इस घटना की जांच के लिए विधायक दल की कमेटी बननी चाहिए. वहीं राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा और पुलिस के लोग यह सब कर रहे है.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने आगे कहा कि जो भी अपराधी हैं वह पकड़े जाएं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. जिस प्रकार से सरकार षड्यंत्र कर रही है. यह बेहद गंभीर मामला है. इस हादसे को दूसरे दिशा में ले जाया जा रहा है. मैं शुरू से कह रहा हूं कि शासन-प्रशासन की मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी घटना हो ही नहीं सकती.

“घटिया राजनीति बंद करें गृहमंत्री”
बलौदाबाजार हिंसा का जिक्र करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि सतनाम भवन के गाड़ियों को पुलिस वाले खुद जलाएं हैं. जो नीरअपराध है उसकी गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए. मुख्य अपराधकर्ता सनम जांगड़े हैं. बहुत से भाजपा के लोग आयोजन में थे. भाजपा के इशारे पर पुलिस काम कर रही है. वहीं राज्य के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा को लेकर उन्होंने काह कि वे घटिया राजनीति करना बंद करें. अगर जानकारी है तो छुपा क्यों रहे हैं?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें