Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: छत्तीसगढ़ सरकार नहीं मनाएगी बोरेबासी,कांग्रेस ने कहा हम मनाएंगे

Jagbhan Yadav

Tue, Apr 30, 2024

बोरे बासी पर सियासत शुरू

जगभान यादव ,,दुर्ग :- बोरे बासी दिवस:- छत्तीसगढ़ की पिछली भूपेश सरकार द्वारा 1 मई को बोरे बासी दिवस का आयोजन प्रदेश भर में किया गया था। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने की दलील के साथ पूर्ववर्ती सरकार यह दिवस हर साल के पहले मई को मनाती थी।

इस मौके पर राज्य भर के कांग्रेस नेता और अधिकारी-कर्मचारी बोरे बासी खाकर इस दिवस को मनाते थे। एक मई मजदूर दिवस होने की वजह से सरकार की दलील थी कि वह इस माध्यम से श्रम शक्ति को भी नमन कर रहे हैं।

नहीं मनाएगी साय सरकार:-इस बार नई सरकार ने यह दिवस मनाने से साफ़ इंकार कर दिया हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर इस दिवस को लेकर कई बड़े और गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने बोरे बासी दिवस के नाम पर भूपेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार किये जाने का भी दावा किया हैं।

इस बारें में बात करते हुए मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, छत्तीसगढ़िया रोज बोरे बासी खाते है। कांग्रेस सरकार ने बोरे-बासी का अपमान किया था।अधिकारी सरकार के दबाव में काटा चम्मच में बासी खाते थे। यहाँ कांग्रेस सरकार मजदूरों के बोरे-बासी में भी पैसे खा गई। कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति का अपमान किया हैं।

कांग्रेस ने की अपील:- भाजपा के इंकार के बाद अब कांग्रेस प्रदेश प्रमुख दीपक बैज ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील किया हैं कि सभी बोरे बासी खाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।

भाजपा पर लगाए आरोप:- इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, हमारी सरकार ने श्रमिकों के सम्मान में बोरे-बासी तिहार शुरू किया था। कांग्रेस पार्टी हमेशा श्रमिकों का सम्मान करती हैं। हम सभी बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान करेंगे। बैज ने आगे कहा, भाजपा की सरकार मजदूरों किसानों की सरकार नहीं है। यह उद्योगपतियों की सरकार है, उन्हें संस्कृति से मतलब नहीं।

भूपेश बघेल ने लिखा पत्र:- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बोरे-बासी दिवस मनाएगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला अध्यक्षों को पत्र भेज दिया है। उन्होंने मजदूरों को सम्मान देने के लिए लोगों से बोरे-बासी खाने और फोटो पोस्ट करने की अपील की।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा:- इस  मामले में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि, हमने प्रदेश की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया। छत्तीसगढ़ी, तीज-त्योहार और खानपान को बढ़ावा दिया। बीजेपी सरकार छत्तीसगढ़िया की बात करती है पर बोरे-बासी से परहेज है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें