Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

राजनांदगांव, सोलर ऊर्जा का बना राष्ट्रीय मॉडल

संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल डेका

अगस्त तक बंद ऋतु घोषित, मत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध

और सशक्त भारत का निर्माण हो रहा : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: CG- टिकट दिला दीजिये हनुमान जी: भाजपा नेत्री ने लगायी हनुमान दरबार में टिकट की अर्जी, महापौर के लिए टिकट दिलाने की गुहार

Jagbhan Yadav

Fri, Jan 24, 2025

रायपुर 24 जनवरी 2025। निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच टिकट के दावेदार भगवान के दर से लेकर नेताओं के दरबार तक में हाजिरी लगा रहे हैं। रायपुर से एक अनूठा मामला सामने आया है, जहां भाजपा से महापौर के टिकट की दावेदार सरिता दुबे ने हनुमानजी के दरबार में अर्जी लगायी है। भगवान से आशीर्वाद के साथ-साथ टिकट दिलाने की भी गुहार लगायी गयी है।

आपको बता दें कि रायपुर में महापौर पद के लिए महिला की सीट आरक्षित है। लिहाजा इस बार कई महिलाें दावेदार है। भाजपा की तरफ से पूर्व पार्षद सरिता दुबे ने भी दावेदारी की है। वो महामाया मंदिर वार्ड से तीन बार की पार्षद रह चुकी है, इस बार वो महापौर के लिए दावेदारी कर रही है।

लिहाजा भाजपा पार्षद सरिता वर्मा ने हनुमानजी के मंदिर में टिकट के लिए अर्जी लगायी है।रायपुर नगर निगम में भाजपा की ओर से नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहीं मीनल चौबे, रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकीं लक्ष्मी वर्मा, विश्वनंदिनी पांडेय, सरिता दुबे सहित अन्य महिलाओं के नामों की चर्चा है।

वहीं कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस की तरफ से पूर्व में रायपुर की महापौर रह चुकीं डॉ. किरणमयी नायक, सभापति प्रमोद दुबे की पत्नी दीप्ति दुबे, परमजीत कौर, निशा देवेंद्र यादव सहित अन्य के नामों की चर्चा है। इसी तरह दुर्ग नगर निगम, कोरबा नगर निगम सहित अन्य निगमों में भी दावेदारों की चर्चा हो रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें