Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सांसद पाडेय बोले - यह बघेल की हताशा का प्रतीक

लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल

डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

कल 45 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: पाटन जनपद में भाजपा ने किया बहुमत का आंकड़ा पार

पाटन जनपद में भाजपा ने किया बहुमत का आंकड़ा पार

पाटन दुर्ग : स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में नव निर्वाचित तीन जनपद सदस्यों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद पाटन जनपद पंचायत में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इन्हें मिलाकर 25 सदस्यीय पाटन जनपद में 13 सदस्य भाजपाई हो गए हैं। पाटन जनपद पंचायत सदस्य चुनाव के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 10 भाजपा व 7 कांग्रेस अधिकृत एवं 8 स्वतंत्र प्रत्याशी है। ऐसी स्थिति यहां जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा एवं कांग्रेस दोनों को बहुमत के लिए जीतकर आए स्वतंत्र प्रत्याशियों के सहयोग जीतकर आए स्वतंत्र प्रत्याशियों के सहयोग की जरूरत थी।

भाजपा ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव के बहुत पहले 3 स्वतंत्र प्रत्याशी को अपने पाले में लाकर रणनीतिक जीत हासिल कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। जानकारी के अनुसार पाटन ब्लॉक के नवनिर्वाचित तीन जनपद सदस्यों ने जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग पहुंचकर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पुरुषोत्तम देवांगन, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार यह पाध्ये, दिलीप साहू के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों में कमलेश वर्मा, कुसुमलता राकेश आडिल और दुलौरिन यादव को भाजपा की पंच निष्ठाओं का संकल्प दिलाकर भाजपा प्रवेश कराया गया। बताया जाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबियों में से एक रहे पाटन क्षेत्र के कमलेश वर्मा ने ग्राम बोरेंदा से निर्विरोध सरपंच रहते हुए लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़कर काम किया और निर्विरोध सरपंच बनने के बाद इस बार कांग्रेस से बागी होकर स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में जनपद सदस्य निर्वाचित हुए। कमलेश वर्मा के भाजपा प्रवेश से पाटन कांग्रेस को जबरदस्त झटका लगा हैं। वहीं कुसुमलता आडिल ग्राम पंचायत कसही के निवृतमान सरपंच और मनवा कुर्मी समाज पाटन राज के युवा अध्यक्ष राकेश आडिल की पत्नी है। इसी प्रकार ग्राम गाड़ाडीह निवासी जनपद सदस्य दुलौरिन यादव के पुत्र खिलेश यादव सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पाटन क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर जनहित में कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज हर क्षेत्र में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखा जा रहा है। नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें