Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

रायपुर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी; अगले 24 घंटे के लिए वज्रपात अलर्ट

हार्दिक-रोहित को देखने विमानतल पर उमड़े फैंस

14 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

इश्क नहीं हुआ मुकम्मल तो 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भूपेश बोले- बजरंग दल की गुंडागर्दी चल रही है:कहा-बृजमोहन इतने साहसी है कि मोदी टेबल के नीचे छुप गए थे, उन्हें हिम्मत देनी चाहिए

Jagbhan Yadav

Fri, Aug 1, 2025

भूपेश बोले- बजरंग दल की गुंडागर्दी चल रही है:कहा-बृजमोहन इतने साहसी है कि मोदी टेबल के नीचे छुप गए थे, उन्हें हिम्मत देनी चाहिए

छत्तीसगढ़ में 2 ननों की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा वोट के लिए ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि केरल भाजपा कहती है कि कोई धर्मांतरण और मानव तस्करी नहीं हुई। जबकि छत्तीसगढ़ भाजपा उल्टा धर्मांतरण का आरोप लगा रही है।

बघेल ने कहा कि करेल भाजपा को वोट चाहिए, तो वे अलग बात कह रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा को वोट चाहिए इसलिए ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बजरंग दल की गुंडागर्दी चल रही है, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

वहीं, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था कि, प्रियंका गांधी अपनी मां के धर्म को बचाने के लिए विरोध कर रही है। जिस पर भूपेश बघेल ने कहा कि, ट्रंप के बारे में बृजमोहन अग्रवाल क्या कहते हैं? वे तो बहुत साहसी है, वे इतने साहसी है कि मोदी जी टेबल के अंदर छुप जाते हैं।

भूपेश ने आगे कहा कि बृजमोहन अग्रवाल को कहना चाहिए कि डोनाल्ड ट्रंप झूठ बोल रहा है। मोदी के पास जाकर उन्हें हिम्मत देनी चाहिए। जो टेबल के अंदर छुपे थे वो सब पहले की बात थी। अब मैं आपके साथ हूं। अब आप ट्रंप के बारे में बोलिए।

भूपेश बघेल ने कहा कि, अल्पसंख्यकों ईसाई, मुस्लिम, सिख और बौद्ध को टारगेट कर परेशान किया जा रहा है। केरल बीजेपी यहां की कार्रवाई का विरोध करती हैं, जबकि दुर्ग के सांसद विजय बघेल संसद में कहते हैं कि, मानव तस्करी और धर्मांतरण किया जा रहा है। यह वाकई में दोगलापन है।

उन्होंने कहा कि, केरल में अल्पसंख्यकों का वोट चाहिए। इसलिए केरल भाजपा दूसरी तरह की बात कर रही है। यहां भी उन्हें वोट चाहिए इसलिए छत्तीसगढ़ भाजपा दूसरी बात कह रही है।

बघेल ने कहा कि, एक तरफ बजरंग दल की गुंडागर्दी चल रही है। दूसरी तरफ विश्व हिंदू परिषद ने धमतरी में 100 साल पुराने क्रिश्चियन अस्पताल में तोड़फोड़ की। दुर्ग में बजरंग दल के लोग कह रहे हैं कि, हथियार उठाने से भी नहीं चूकेंगे। दुर्ग में इस तरह का बयान दिया गया, उसका वीडियो भी है। उनके खिलाफ सरकार क्या कार्रवाई कर रही है।

पेश ने कहा कि, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद गृहमंत्री विजय शर्मा के संरक्षण में काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केरल का विरोध देखकर दबाव में वे संयम बरतने की बात कर रहे हैं।

भूपेश ने कहा कि आदिवासियों को नक्सली बताकर एनकाउंटर किया जा रहा है। राजधानी में गोलियां, हत्या और बलात्कार की घटनाएं हो रही है। बघेल ने कहा कि, गृहमंत्री की न SP सुनते हैं न अधिकारी। अब तो उनकी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद भी नहीं सुन रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें