Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

रायपुर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी; अगले 24 घंटे के लिए वज्रपात अलर्ट

हार्दिक-रोहित को देखने विमानतल पर उमड़े फैंस

14 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

इश्क नहीं हुआ मुकम्मल तो 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भूपेश बोले-अहमदाबाद से चल रही विष्णुदेव की सरकार:कहा-अमन सिंह चला रहे, छत्तीसगढ़ की संपदा लूट रहे, बस के सामने लेटे कांग्रेसी, बारिश में प्रदर्शन

Jagbhan Yadav

Tue, Jul 22, 2025

भूपेश बोले-अहमदाबाद से चल रही विष्णुदेव की सरकार:कहा-अमन सिंह चला रहे, छत्तीसगढ़ की संपदा लूट रहे, बस के सामने लेटे कांग्रेसी, बारिश में प्रदर्शन

भिलाई :छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने 33 जिलों में 2 घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौरान रायपुर में भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आर्थिक नाकेबंदी सफल रही है। यहां विष्णुदेव की सरकार अहमदाबाद से चल रही है। अडाणी के दफ्तर से संचालित हो रही है।

बघेल ने कहा कि सरकार को रमन कार्यकाल में मुख्य सचिव रहे अमन सिंह चला रहे हैं। अमन सिंह और अडाणी मिलकर अहमदाबाद से चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटना चाहते हैं। बस्तर में जंगल कट गए, तमनार में जंगल कट गए। षडयंत्र के तहत जल-जंगल जमीन को लूटा जा रहा है।

भूपेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही सरगुजा में पेड़ों की अवैध कटाई हो गई। हसदेव में जंगल कट गए। तमनार में जंगल कट गए। किसी के खिलाफ FIR नहीं हुई। ये छत्तीसगढ़ की संपदा और जल-जंगल जमीन को बचाने की लड़ाई है।

वहीं सरगुजा, बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग की सड़कों पर कांग्रेसियों ने ED और बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरगुजा में कांग्रेसी रघुपति राघव गाकर विरोध जताया। बिलासपुर में सकरी-पेंड्रीडीह फ्लाईओवर के नीचे चक्काजाम किया। पेंड्रा में कांग्रेसियों ने बारिश के बीच प्रदर्शन किया।

जानिए छत्तीसगढ़ में क्यों हो रही है आर्थिक नाकेबंदी ?

दरअसल, 18 जुलाई को भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को भिलाई से ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने गिरफ्तार किया है। ED का आरोप है कि शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले हैं। शराब घोटाले से मिले ब्लैक मनी को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट किया गया। रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने चैतन्य को 22 जुलाई तक ED की 5 दिन की रिमांड पर भेजा है।

कोंडागांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शहर के कई हिस्सों में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं को डराने के लिए ईडी का सहारा लिया जा रहा है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेसी डरने वाले नहीं हैं, न झुकने वाले हैं।

NSUI के राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा के नेतृत्व में रायपुर के धरसींवा में बिलासपुर हाईवे पर चक्काजाम किया गया। विरोध प्रदर्शन में ट्रक के टायर जलाए और नारेबाजी की।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में प्रदेशभर में नाकेबंदी की गई है। छत्तीसगढ़ को लूटने आए हैं, हमारे कोयला को जंगल को लूटने आए हैं। अडाणी हो या अंबानी हो अगर छत्तीसगढ़ को लूटेंगे तो हम एक साथ प्रदेशभर में आंदोलन करेंगे। हमारे नेताओं को ED और EOW के तहत फंसाते हैं। लखमा को अंदर नहीं, देवेंद्र यादव को, कवासी लखमा और भूपेश बघेल के बेटे को जेल में डाला। ये सब छत्तीसगढ़ में नहीं चलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें