Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

पहुंचा ग्रामीणों के द्वार, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर दिया गया जोर

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती

बनी आकर्षण का केंद्र

टेम्पू और नगर पंचायत कुनकुरी के शिविर अब संशोधित तिथियों पर होंगे आयोजित

ने सुरक्षा प्रोटोकॉल वाहन का उपयोग किया स्थगित

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुँची छत्तीसगढ़….. राहुल गांधी ने जनसभा को किया संबोधित

Jagbhan Yadav

Thu, Feb 8, 2024

छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंच चुकी है। यात्रा ने ओडिशा से रायगढ़ में प्रवेश किया है। नौ और 10 फरवरी को छुट्टी के बाद 11 फरवरी को राहुल गांधी कांशीराम चौक से रायगढ़ शहर के भ्रमण की शुरुआत करेंगे। 

Advertisement

इसके बाद यह यात्रा खरसिया होते हुए शक्ति व कोरबा की ओर रवाना हो जाएगी। इन जिलों से होते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में पहुंचेगी।

रायगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने जाति जनगणना का मुद्दा एक बार फिर उठाया। उन्होंने कहा कि 73 प्रतिशत लोगों को भागीदारी मिलनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया में ओबीसी, दलित और एसटी की कितनी भागीदारी है। 

राहुल गांधी ने कहा, ‘हमने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जिसमें कन्याकुमारी से कश्मीर तक गए। इस दौरान चार हजार किलोमीटर चले और उस यात्रा का लक्ष्य भाजपा देश में नफरत फैला रही है, हिंसा का माहौल बना रही है, उसके खिलाफ खड़े होने का था।’

राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा से बहुत खूबसूरत नारा निकला था। ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुली’ और ये लाइन कांग्रेस की विचारधारा को बहुत गहराई से किसी को भी समझा देती है। वो नफरत की दुकान खोलते हैं, हम मोहब्बत की दुकान खोलते हैं। 

वो हिंसा के बाजार चलाते हैं और हम अहिंसा की दुकानें चलाते हैं। हमने जब यह यात्रा खत्म की तब कई राज्यों से लोग आये और उन्होंने कहा आपने साउथ से नार्थ कर दिया और जिसमें कई राज्य छूट गए इसलिये आपको दूसरी यात्रा करनी चाहिए। जिसके बाद हम इस बात से सहमत हुए।’

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें