Friday 8th of May 2026

ब्रेकिंग

, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सांसद पाडेय बोले - यह बघेल की हताशा का प्रतीक

लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल

डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

कल 45 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: छत्तीसगढ़ में इस्तीफों का दौर जारी, चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 2 ब्लॉक अध्यक्ष सहित 1 उपाध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा…

Jagbhan Yadav

Tue, Jan 28, 2025

रायपुर। कांग्रेस द्वारा निकाय चुनावों की प्रत्याशी सूची जारी किए जाने के बाद कुछ पदाधिकारियों की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। दो ब्लॉक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है।

दो ब्लॉक अध्यक्ष ने सौंपा इस्तीफा

चुनाव चयन समिति के फैसले से नाराज होकर गौरेला नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमोल पाठक ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। दरअसल, अमोल पाठक गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष की दावेदारी ठोक रहे थे। अंतिम समय में अमोल की जगह अशोक शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। जिसके बाद आज अमोल पाठक ने अपना इस्तीफा जीपीएम जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव को सौंप दिया है।

इसी तरह पेंड्रा कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास ने भी चुनाव चयन समिति के निर्णय से असंतुष्ट होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें