Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रपति 8 जून को करेंगी शौर्य चक्र से सम्मानित

जांच के दौरान मिली खामियां, दो दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

कई अफसरों के तबादले…देखें लिस्ट..!!

राजधानी के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में भीषण आग, दस्तावेज़ व रिकॉर्ड जलकर खाक

राजधानी रायपुर सहित 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: कांग्रेस छोड़ने के बाद गौरव वल्लभ भाजपा में हुए शामिल, अनिल शर्मा ने भी थामा पार्टी का दामन

Jagbhan Yadav

Thu, Apr 4, 2024

नई दिल्ली। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को गौरव वल्लभ (Gourav Vallabh) भाजपा में शामिल हो गए हैं. साथ ही बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है. बता दें कि वल्लभ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे. 

ISBM University
Rishabh Builder The Parksyde
Sri Balaji Hospital

भाजपा में शामिल होने के बाद गौरव वल्लभ ने कहा कि 2-3 प्रमुख मुद्दे थे, जिन्हें मैंने अपने इस्तीफे पत्र में उजागर किया था. मैं सुबह-शाम संपत्ति बनाने वालों को गाली नहीं दे सकता. धन पैदा करना कोई अपराध नहीं है. उन्होंने कहा कि मैंने सुबह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पत्र पोस्ट किया. उस पत्र में मैंने अपने दिल की सारी व्यथा लिखी. मेरा शुरू से यही विचार रहा है कि भगवान श्री राम के मंदिर (अयोध्या में) का निर्माण होना चाहिए. एक निमंत्रण मिला और कांग्रेस ने निमंत्रण अस्वीकार कर दिया, मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता. गठबंधन के नेताओं ने सनातन पर सवाल उठाए, कांग्रेस इसका जवाब क्यों नहीं दे रही थी?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें