Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

जानिए भाषण की बड़ी बातें

उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी से हुआ हादसा, सिस्टम ने दी थी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

*अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चतुर्थ ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र संपन्न, ओबीस : *अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चतुर्थ ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र संपन्न, ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग को सशक्त बनाने पर हुआ मंथन*

अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चतुर्थ ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र संपन्न, ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग को सशक्त बनाने पर हुआ मंथन

भोपाल, 26 अक्टूबर। अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई द्वारा 'ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग को सशक्त बनाना' विषय पर चतुर्थ ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस सत्र में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित हुए इस प्रशिक्षण सत्र में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह, राष्ट्रीय सचिव कालका प्रसाद, राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच डॉ. अखिलेश पटेल, मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता मान सिंह बिसेन, देवेंद्र प्रताप सिंह, तथा मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग मंत्रालय के पूर्व ज्यूरी सदस्य मोहन नरवरिया मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शामिल हुए।

इस मौके पर आर बी सिंह पटेल ने कहा कि, "ओबीसी, एससी और एसटी समाज को संगठित और सशक्त किए बिना भारत का समग्र विकास संभव नहीं है। इन वर्गों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से आगे लाना अपना दल (एस) का मूल उद्देश्य है। पार्टी कार्यकर्ताओं को यह समझना होगा कि जब तक हम गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर अपने हक और अधिकार की बात जनता तक नहीं पहुँचाएंगे, तब तक सशक्तिकरण अधूरा रहेगा। हमें शिक्षित, संगठित और जागरूक समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा।"

प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और सामाजिक वर्गों की भागीदारी पर अपने विचार साझा किए। सूर्यभान सिंह ने संगठन को जमीनी स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए, इस पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। देवेंद्र प्रताप सिंह ने ओबीसी/एससी/एसटी एवं अल्पसंख्यक समुदायों को संगठन से जोड़ने की रणनीति प्रस्तुत की। मान सिंह बिसेन ने 10 लाख सदस्य कैसे बनाए जाएं विषय पर संगठनात्मक विस्तार की रूपरेखा रखी। वहीं कालका प्रसाद ने उत्तर प्रदेश की तरह मध्य प्रदेश में भी पार्टी गतिविधियों को तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया और मोहन नरवरिया ने ओबीसी वर्ग को सशक्त करने के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि डॉ. अखिलेश पटेल ओबीसी आरक्षण के 27 प्रतिशत निर्धारण पर अपने तर्कपूर्ण विचार रखने के लिए मौजूद थे लेकिन तकनीकि कारणों से जुड़ नहीं सके।

बता दें कि यह पार्टी का चौथा ऑनलाइन सत्र रहा जिसमें सैकड़ो की संख्या में मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी मध्य प्रदेश में लगातार विस्तार कर रही है जिसे आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags :

chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindi news india Raipur Today latest news Today news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें