Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री साय

हुनर से बदल रही पुनर्वासितों की जिंदगी, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दिया जा रहा प्रशिक्षण

सेना को मिले 500 हाई-टेक स्वदेशी ड्रोन

1 मई से शुरू होगा सुशासन तिहार, सीएम साय ने कलेक्टरों को दिए बड़े निर्देश

जिले की तीन उचित मूल्य दुकानों के संचालकों पर FIR दर्ज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

‘सांसों पर संकट’: : दिल्ली-NCR में जहरीली हवा, आउटडोर खेलों पर पूरी तरह ब्रेक

Jagbhan Yadav

Sun, Dec 14, 2025

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। AQI 497 दर्ज होने के बाद हालात ‘Severe Plus’ श्रेणी में चले गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने स्कूलों, कॉलेजों और खेल संस्थानों में सभी आउटडोर गेम्स और शारीरिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस स्तर की प्रदूषित हवा बच्चों, बुजुर्गों और सांस व हृदय रोगियों के लिए अत्यंत नुकसानदायक है। डॉक्टरों का कहना है कि लोग अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और जरूरत पड़ने पर हल्के या N95 मास्क का इस्तेमाल करें।

प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। GRAP के तहत निर्माण गतिविधियों पर नियंत्रण, वाहनों के संचालन पर पाबंदियां और स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में बदलाव और स्थानीय प्रदूषण स्रोतों पर सख्त कार्रवाई के बिना हालात जल्दी सुधरने की उम्मीद कम है।

Tags :

#DelhiNCR #AirPollution #AQI497 #OutdoorGamesBan #CAQM #GRAP #HealthAlert #SeverePlus

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें