: AICC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी, देखें LIVE VIDEO
Thu, Dec 21, 2023
नई दिल्ली।
AICC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल पत्रकारों से रू-ब-रू हो रहे है, “CWC की बैठक में 76 सदस्यों ने भाग लिया, बैठक में 4 विधानसभा चुनावों पर चर्चा की गई हैhttps://youtu.be/XJydSxpk-Ic?si=Gxt82T0yuBfXBFVG
https://x.com/inc_television/status/1737836585260048403?s=46 https://youtu.be/77oLRmfs1co?si=tFUVNKXwxHw7SW72कांग्रेस की कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक गुरुवार को दिल्ली में बैठक हुई जिसमें अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों और ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्य दलों साथ मिलकर आगे बढ़ने की रणनीति समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चाकी गई।पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हो रही बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कार्य समिति के विभिन्न सदस्य शिरकत कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दूसरे चरण के संदर्भ में भी चर्चा हो सकती है।https://www.instagram.com/reel/Cz-ItNyiDHq/?igsh=YzZhZTZiNWI3Nw==खरगे ने कहा था कि चुनाव जीतने के बाद ही प्रधानमंत्री पद के चेहरे के बारे में फैसला किया जाएगा। हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस कार्य समिति की यह पहली बैठक है। इन चुनावों में कांग्रेस को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हार का सामना करना पड़ा, जबकि तेलंगाना में उसे जीत मिली📸 Look at this post on Facebook https://www.facebook.com/share/v/4syF2azXgJ7EyXPC/?mibextid=WC7FNehttps://x.com/drkamalsoi/status/1724671645124841872?s=46
: Corona से यूपी में एक और केरल में चार लोगों की मौत, देशभर में आज आए इतने मामले; WHO ने जारी की एडवाइजरी
Mon, Dec 18, 2023
नई दिल्ली।
देश में एक बार फिर कोरोना अपना पैर पसारने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में रविवार को कोविड के 335 नए मामले सामने आए हैं। वर्तमान में देश में कोविड के कुल 1,701 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। भारत का COVID-19 केसलोएड 4.50 करोड़ (4,50,04,816) है।
केरल में चार लोगों की मौत से मचा हड़कंप
सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पांच और लोगों की मौत हो गई है, जिसमें केरल में चार और उत्तर प्रदेश में एक संक्रमित शख्स की मौत हुई है। इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,316 हो गई। मौतों के आंकड़ों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता एक बार फिर बढ़ने लगी है।
WHO ने जारी की नई एडवाइजरी
फिलहाल, कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत समेत कई देशों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। WHO ने एडवाइजरी जारी करते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। संगठन ने सभी प्रभावित देशों को कड़ी निगरानी और टेस्टिंग जारी रखने को कहा है।
इतना ही नहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक स्वास्थ्य निकाय की कोविड-19 तकनीकी प्रमुख डॉ. मारिया वान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कोविड के कारण और उससे बचाव के बारे में संक्षेप में बता रही हैं।
नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता
कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 ने लोगों को चिंता को बढ़ा दिया है। हालांकि, माना जा रहा है कि मौजूदा वैक्सीन से ही इसका इलाज किया जा सकेगा, लेकिन इसका प्रसार आने वाले समय में एक चुनौती बन सकती है। साथ ही, आशंका जताई गई है कि पहले भी कोविड से प्रभावित हुए लोग और साथ ही वैक्सीनेटेड लोगों पर भी इस कोविड का असर आसानी से हो सकता है। फिलहाल, केरल में एक 79 वर्षीय महिला में इस नए वेरिएंट के लक्षण पाए गए हैं, जिसके बाद उनका इलाज जारी है।
: राहुल गांधी को कोर्ट ने 6 जनवरी को फिर बुलाया
Sat, Dec 16, 2023
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तलब किया है। अमित शाह पर टिप्पणी मामले में 5 साल पूर्व याचिका दर्ज हुई थी। सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमित शाह पर 5 वर्ष पूर्व अभद्र टिप्पणी के मामले में पुनः 6 जनवरी को तलब किया है।
18 नवंबर को कोर्ट में तलबी बहस हुई थी और 16 दिसंबर को इसका फैसला आना था। याची के अधिवक्ता संतोष पाण्डेय ने बताया कि बीते 18 नवंबर को MP/MLA कोर्ट के जज योगेश यादव ने तलबी पर सुनवाई की थी। बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए 27 नवंबर की तिथि नियत की थी। जज योगेश यादव ने फैसला सुनाते हुए 16 दिसंबर को राहुल गांधी को तलब किया था। परंतु राहुल गांधी आज न्यायालय के सामने उपस्थित नहीं हुए।
याचिका वर्ष 2018 में पड़ी थी और सुनवाई पूरी होने में पूरे पांच वर्ष लग गए। अगस्त 2018 में याचिका दायर हुई थी। बता दें कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ 4 अगस्त 2018 को मानहानि का वाद दायर किया था। आरोप है कि एक वीडियो फुटेज में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी।