Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

हुनर से बदल रही पुनर्वासितों की जिंदगी, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दिया जा रहा प्रशिक्षण

सेना को मिले 500 हाई-टेक स्वदेशी ड्रोन

1 मई से शुरू होगा सुशासन तिहार, सीएम साय ने कलेक्टरों को दिए बड़े निर्देश

जिले की तीन उचित मूल्य दुकानों के संचालकों पर FIR दर्ज

लोकसभा में पेश हुआ परिसीमन बिल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

ऐसी सजा देंगे कि दुनिया देखेगी…’, लाल किला ब्लास्ट पर अमित शाह ने दी च : ऐसी सजा देंगे कि दुनिया देखेगी…’, लाल किला ब्लास्ट पर अमित शाह ने दी चेतावनी

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 14, 2025

गृह मंत्रालय ने इस विस्फोट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी है। यह कदम इस बात का संकेत है कि सरकार ने इसे आतंकी हमला माना है, क्योंकि NIA को केवल आतंकी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से संबंधित मामलों की जांच का अधिकार है…

नईदिल्ली (ए)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के मोती भाई चौधरी सागर सैनिक स्कूल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली कार विस्फोट के दोषियों को मिलने वाली सजा दुनिया को ये संदेश देगी कि भविष्य में कोई हमारे देश में फिर से ऐसा हमला करने के बारे में सोच भी न सके।

दिल्ली में 10 नवंबर की शाम 6:52 बजे लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि मौके पर बिखरे मलबे और क्षत-विक्षत शवों के दृश्य बेहद भयावह थे।

घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रात में ही घटनास्थल का दौरा किया था। अगले दिन, 11 नवंबर को उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति की दो बार उच्चस्तरीय समीक्षा की।

पहली बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो (IB) के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा, और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते मौजूद थे।

इस दौरान जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात भी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने विस्फोट के बाद की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट और प्रस्तुति दी। बाद में दोपहर में हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक में भी लगभग यही अधिकारी शामिल हुए।

गृह मंत्रालय ने इस विस्फोट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी है। यह कदम इस बात का संकेत है कि सरकार ने इसे आतंकी हमला माना है, क्योंकि NIA को केवल आतंकी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से संबंधित मामलों की जांच का अधिकार है।

जांच एजेंसियों ने यह पुष्टि की है कि इस धमाके में संदिग्ध आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर नबी शामिल था। अब NIA उसकी नेटवर्किंग, फंडिंग और विदेशी कनेक्शनों की गहराई से जांच कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साफ किया है कि किसी भी आतंकी साजिश को बख्शा नहीं जाएगा, और मामले में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें