Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

जनप्रतिनिधियों ने भी किया वृक्षारोपण रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार

मिशन अमृत, राष्ट्रीय राजमार्ग और तालाब सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

दिव्यांग नंदकुमार को स्कूटी प्रदान की

के लिए चयनित अभिषेक से मिले उप मुख्यमंत्री शर्मा, दी शुभकामनाएं

करोड़ की लागत से बन रहे केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: 6 राज्यों में मौसम परिवर्तन, बारिश का अलर्ट

Jagbhan Yadav

Wed, Jan 22, 2025

 

पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड फिर दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, 23 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 22 जनवरी को राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

 

हिमाचल प्रदेश में बुधवार-गुरुवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि उसके बाद 27 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। स्थानीय मौसम कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि हंसा और काजा में क्रमशः 2.5 सेमी और 0.8 सेमी बर्फबारी हुई। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। जहां तक दिल्ली-एनसीआर की बात है तो यहां 23 जनवरी के बाद ठंड बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 जनवरी को सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना है।

इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा भी छाने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 18 जबकि न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। हरियाणा और पंजाब के अधिकतर स्थानों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। हिसार, कर्नाल, रोहतक, नारनौल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक क्रमश: 8.3 डिग्री, 8 डिग्री, 9.3 डिग्री, 7.8 डिग्री, 9.5 डिग्री और 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था, जबकि पटियाला में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर और मोहाली में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक क्रमश: 8.6 डिग्री, 8 डिग्री, 8.1 डिग्री और 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बठिंडा और फरीदकोट में रात काफी ठंडी रही और न्यूनतम तापमान क्रमशः 6.4 डिग्री तथा 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें