Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रपति 8 जून को करेंगी शौर्य चक्र से सम्मानित

जांच के दौरान मिली खामियां, दो दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

कई अफसरों के तबादले…देखें लिस्ट..!!

राजधानी के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में भीषण आग, दस्तावेज़ व रिकॉर्ड जलकर खाक

राजधानी रायपुर सहित 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: VIDEO : चिल्लाओ मत! ये अदालत है, नुक्कड़ सभा नहीं… सुप्रीम कोर्ट में चढ़ गया सीजेआई चंद्रचूड़ का पारा, उसके बाद सीनियर वकीलों की क्लॉस.. देखिए वीडियो

Jagbhan Yadav

Mon, Mar 18, 2024


चुनावी बॉन्‍ड मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. बीच में टोका-टाकी करने वाले दो वकीलों को सीजेआई चंद्रचूड़ ने डपट दिया. सुप्रीम कोर्ट में चुनावी बॉन्ड पर सुनवाई के दौरान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ का पारा चढ़ गया. सोमवार को उन्होंने प्रोसेस फॉलो न करने वाले सीनियर एडवोकेट्स को कड़ी फटकार लगाई. पहले सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी सीजेआई के कोपभाजन का शिकार हुए. फिर एडवोकेट मैथ्यूज नेदुम्परा की ऊंची आवाज ने सीजेआई को नाराज कर दिया. सीजेआई ने उनसे बेहद तल्ख लहजे में कहा, ‘मुझ पर चिल्लाओ मत! यह अदालत है, नुक्कड़ सभा नहीं.’

रही-सही कसर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदिश अग्रवाल ने टोका-टाकी करके पूरी कर दी. कोर्ट ने तीनों वकीलों को लताड़ा और फिर मामले में निर्देश जारी किए. दरअसल, सोमवार को सुनवाई शुरू होते ही रोहतगी ने खड़े होकर कहा कि वह फिक्की और एसोचैम की ओर से पेश हो रहे हैं और आवेदन दायर किया है. सीजेआई ने कहा कि उन्हें ऐसा कोई आवेदन नहीं मिला है. रोहतगी ने फिर कुछ कहा तो सीजेआई चंद्रचूड़ बोल पड़े कि आप फैसला होने के बाद आए हैं, हम आपको अभी नहीं सुन सकते.

सुनिए पूरी बहस का वीडियो :

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें