Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौर कल आ रहीं रायपुर

विष्णु मंदिर में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की जिंदगी लिख रही विकास की नई कहानी

ने राष्ट्रीय पदक विजेता बेसबॉल खिलाडिय़ों का किया सम्मान

खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: जेल की रामलीला में वानर बने दो कैदी: माता सीता को खोजते-खोजते हुए फरार, अब उनकी तलाश कर रही पुलिस

Jagbhan Yadav

Sat, Oct 12, 2024

जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रामलीला के दौरान दोनों कैदी जेल की दीवार कूदकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है…

हरिद्वार (ए)। जिले की कारागार से रामलीला के दौरान दो कैदी फरार हो गए जो चर्चा की विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों कैदी रामलीला में वानर सेना के बंदर बने हुए थे। दोनों माता सीता को खोजने निकले थे, लेकिन इसी बीच खुद ही फरार हो गए। जब दोनों की तलाश शुरू की गई तो पता चला कि दोनों कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि दोनों कैदियों की तलाश की जा रही है, जल्द से जल्द दोनों को पकड़ लिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि हरिद्वार जेल से दो कैदी रामलीला के दौरान फरार हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने रामलीला की वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘यह वही कैदी हैं, जो हनुमान जी बने थे। हरिद्वार जेल में गजब हो गया।

रामलीला का मंचन हो रहा था। सीता माता का हरण हो गया था। वानर बने कैदी माते-माते करते हुए खोज रहे थे। चूंकि बंदर बने थे और दीवाल खुद कर भागने में सफल रहे।’

वहीं पूरा मामले पर हरिद्वारा के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि सुबह 6.30 बजे के आस-पास कंट्रोल रूम के माध्यम से हमें ये सूचना प्राप्त हुई थी कि दो कैदी, जिसमें से एक सजायाफ्ता और एक अंडर ट्रायल था, यहां से रात में सीढ़ी लगाकर फरार हो गए हैं। आज सुबह जब सूचना दी गई, तो निर्धारित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनकी तलाशी करके जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वो की जाएगी।

उन्होंने बताया कि दोनों में से एक कैदी पंकज पूर्व में 302 के तहत सजायाफ्ता है, वह मंगलौर में हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी है। दूसरा कैदी रामकुमार है, जो अभी अंडर ट्रायल में चल रहा है, उसे अपहरण के केस में पकड़ा गया था। दोनों की लगातार तलाशी की जा रही है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएसपी ने बताया कि कल यहां पर शाम के समय में रामलीला का कार्यक्रम चल रहा था। उसी का फायदा उठाकर यहां कंस्ट्रक्शन साइट पर एक सीढ़ी पड़ी थी, उसी सीढ़ी को दीवार पर लगाकर ये दोनों कैदी रात में यहां से निकले हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें