Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौर कल आ रहीं रायपुर

विष्णु मंदिर में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की जिंदगी लिख रही विकास की नई कहानी

ने राष्ट्रीय पदक विजेता बेसबॉल खिलाडिय़ों का किया सम्मान

खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बाबा सिद्दीकी को 34 गोलियों से छलनी करने का था प्लान, किराए के कमरे में 30 दिन तक शूटर्स ने क्या-क्या किया?

Jagbhan Yadav

Mon, Oct 14, 2024

Baba Siddique News in Hindi: पुलिस ने इस मामले में दो शूटरों- धर्मराज राधे कश्यप और गुरमेल सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को इस साजिश के बारे में कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने रविवार रात को शुभम लोनकर के भाई प्रवीण लोनकर को भी गिरफ्तार किया है।

कॉमbaba siddique case story.बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए शूटर्स ऑटो रिक्शा में बैठकर आए थे

नई दिल्ली: शनिवार 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में खेर वाड़ी सिग्नल के पास आम हलचल थी। लगभग 9:30 बजे का वक्त रहा होगा, जब एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी अपने बेटे के दफ्तर से बाहर निकले। सिद्दीकी अभी अपनी गाड़ी में बैठे ही थे कि दो लोगों ने उनके ऊपर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उनके ऊपर 6 गोलियां चलाई गईं। 2 गोली पेट पर और एक सीने पर लगी। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब साढ़े 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अभी भी फरार हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्याकांड की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली है। इसके साथ ही गिरफ्तार किए गए दोनों शूटर्स, धर्मराज राधे कश्यप और गुरमेल सिंह से पूछताछ में एक ऐसी साजिश का खुलासा हुआ, जिसे बहुत ही सावधानी के साथ अंजाम दिया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि शुभम रमेश्वर लोनकर उर्फ शुभू ने इस हत्याकांड की पूरी साजिश रची। वह लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़ा हुआ है। हत्या के बाद उसी ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर, गैंग की तरफ से सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, शुभम लोनकर ने एक महीने पहले ही पुणे में इस हत्या की प्लानिंग तैयार कर ली थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें