Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रपति 8 जून को करेंगी शौर्य चक्र से सम्मानित

जांच के दौरान मिली खामियां, दो दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

कई अफसरों के तबादले…देखें लिस्ट..!!

राजधानी के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में भीषण आग, दस्तावेज़ व रिकॉर्ड जलकर खाक

राजधानी रायपुर सहित 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: केरल में बहुप्रतीक्षित मानसून ने दी दस्तक,अब बदलेगा मौसम का मिजाज,जल्द मिल सकती है गर्मी से राहत,जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

Jagbhan Yadav

Fri, May 31, 2024

केरल :- देश के कई शहरों में भीषण गर्मी के बीच केरल तट पर आज मानसून की दस्तक हो गई है इसके लिए मौसम विभाग द्वारा बड़ी अपडेट दी गई है। आज मानसून केरल के तट पर एंट्री कर चुका है। इसके साथ ही कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। धीरे-धीरे मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।

केरल से होते हुए जल्दी मानसून उत्तर पूर्व की तरफ आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग के आधिकारिक अकाउंट के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में आधिकारिक तौर पर दस्तक दे चुके हैं और 31 तारीख को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्से में पहुंचे जाएगा

मानसून आगे बढ़ रहा है। केरल के कोट्टायम जिले के कई जिलों में दोपहर बारिश हुई है। इसके साथ मानसून केरल के आधिकारिक तौर पर दस्तक देने की भी खबर आ चुकी है। 

दक्षिण पश्चिम मानसून के 1 दिन पहले ही केरल में दस्तक देने से मौसम सुहाना बन सकता है।

समय से पहले मानसून की दस्तक

चक्रवात ने मानसून के प्रभाव को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है। इसके कारण समय से पहले मानसून की दस्तक देखने को मिली है।  

31 तारीख को केरल में इसके दस्तक देने की घोषणा की गई थी। हालांकि कुछ दिनों से भारी बारिश देखने को मिल रही है। जिसके कारण एक दिन पूर्व भी मानसून के दस्तक देखी गई है।

राजधानी दिल्ली में जल्द ही बारिश 

केरल में मानसून का आगमन की सामान्य तिथि 1 जून और अरुणाचल प्रदेश त्रिपुरा मेघालय मणिपुर मणिपुर असम में मानसून की दस्तक 5 जून है। 

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में जल्द ही बारिश देखने को मिलेगी। इससे पहले गुरुवार को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान के 30 डिग्री पहुंचने के साथी हल्की बारिश से मौसम सुहाना बना।

आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी

सिक्किम नागालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुरा में भी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

जबकि लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल सहित बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के कुछ हिस्से सहित आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में हल्की आंधी के साथ पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी देखी जा सकती है।

चक्रवाती परिसंचरण मौजूद

पूर्वोत्तर असम और इसके आसपास के क्षेत्रों में निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। 

परिणाम स्वरूप अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और अगले सात दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें