Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

(ग्रामीण) ने बदली सुहानो की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर

डंप किया बरामद, हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Weather summary : कश्मीर में शून्य के नीचे पहुंचा तापमान, उत्तर भारत में ठंड के सितम के बीच 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Jagbhan Yadav

Mon, Nov 24, 2025

उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है, पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे है। मौसम विभाग ने छह राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में तापमान गिरने की संभावना है, जबकि यूपी और बिहार में भी ठंड बढ़ने वाली है। दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर भारत में कड़ाके ठंड से जनजीवन प्रभावित। (फोटो- एएनआई)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जहां एक और पहाड़ी राज्यों में पारा शून्य से नीचे जा पहुंचा है, तो दूसरी ओर मैदानी इलाकों में भी तापमान लगातार कम हो रहा है और ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग ने ठंड के सितम के बीच देश के छह राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दरअसल, जहां एक और देश में ठंड का प्रकोप जारी है, तो दूसरी तरफ दक्षिण भारत में लगातार बारिश ने लोगों का जनजीवन पूरी तरीके से प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत में आने वाले एक से दो दिनों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं दिल्ली से यूपी तक और जम्मू से उत्तराखंड तक कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में तापमान में आएगी गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, अधिकमत तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह और शाम के समय 20 से 25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हलांकि, इससे भी प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

यूपी के मौसम का हाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यूपी में भी तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। जानकारी के अनुसार, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी और अलीगढ़ समेत कई जिलों में 24 नवंबर को तापमान तेजी से लुढ़केगा। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में धीमी हवाएं चलने की संभावना है।

बिहार के मौसम की जानकारी

बिहार के अधिकांश जिलों में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। बिहार के लगभग सभी जिलों में आज अधिकतम तापमान में कमी देखने मिल सकती है। वहीं, 15 से 20 KM/H की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरने की अपील की है।

पहाड़ी राज्यों में शून्य के नीचे पहुंचा तापमान

पर्वतीय राज्यों में ठंड लगातार बढ़ रही है। ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों और कश्मीर घाटी में रात के समय तापमान जमाव बिंदु के नीचे जाने लगा है। श्रीनगर में शनिवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन में सबसे ठंडी रातों में से एक है। हिमाचल में रविवार को 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। उत्तराखंड में भी सुबह-शाम सर्दी का सितम बढ़ गया है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा भी दुश्वारियां बढ़ा रहे हैं।

देश के 6 राज्यों में बारिश की चेतावनी

जहां एक और उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है, तो दूसरी तरफ दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान-निकोबार द्वीप के कई क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को सतर्क रहने को कहा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें