Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं…..

अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण

, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: प्रियंका गांधी को अस्पताल में कराना पड़ा दाखिल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लगा जोरदार झटका

Jagbhan Yadav

Fri, Feb 16, 2024

 

 

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसकी वजह से वो राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगी।

priyanka_gandhi7.jpg

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा राहुल की इस यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगी। प्रियंका गांधी को अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसकी वजह से वो राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगी। प्रियंका ने अपने एक्स अकाउंट पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को शुभकामनाएं दी। इसके अलावा उन्हें यह आश्वासन भी दिया कि जैसे ही उनकी तबीयत में सुधार आएगा, तो वो यात्रा में शामिल हो जाएंगी।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1758423417555189910?t=ZoMlfgZFFG1DKMFposkd7A&s=19

 

आज शाम को यूपी में प्रवेश करेगी यात्रा
दरअसल, राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार शाम उत्तर प्रदेेश में प्रवेश कर जाएगी। प्रियंका चंदौली जिले में शुक्रवार को यात्रा में शामिल होने वाली थी, लेकिन, अब तबीयत खराब होने की वजह से नहीं हो पाएंगी।

प्रियंका भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नहीं होगी शामिल
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं उत्सुकतापूर्वक भारत जोड़़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन, बीमार होने की वजह सेे मुझे हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा है। जैसे ही मेरी तबीयत सुधरेगी, मैं यात्रा में शामिल होऊंगी। तब तक मैं सभी यात्रियों को अग्रिम शुभकामनाएं देती हूं। मेरे भाई राहुल और मेरे सभी सहकर्मियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

 

राहुल कर रहे हैं यात्रा का नेतृत्व

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। यात्रा फिलहाल बिहार से होकर गुजर रही है। गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को बिहार के औरंगाबाद में एक मेगा रैली को संबोधित किया।

16 से 25 फरवरी तक यूपी से गुजरेगी यात्रा 

शुक्रवार शाम को यात्रा उत्तर प्रदेश में होगी, जो प्रमुख हिंदी पट्टी राज्य है जो लोकसभा में सबसे अधिक संख्या में सांसद भेजता है। यह 16 से 21 फरवरी तक और फिर 24 से 25 फरवरी तक राज्य से गुजरेगी। कांग्रेस के अनुसार, 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम के दिन हैं।

15 राज्यों से होकर 6,700 किमी की होगी यात्रा

राहुल की यह यात्रा पूर्व-पश्चिम मणिपुर-मुंबई यात्रा 15 राज्यों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसका उद्देश्य रास्ते में आम लोगों से मिलते हुए न्याय के संदेश को सबके सामने लाना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें