Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

प्रेमानंद महराज के स्वास्थ्य में सुधार, गुरु शरणानंद ने आश्रम पहुंचकर : प्रेमानंद महराज के स्वास्थ्य में सुधार, गुरु शरणानंद ने आश्रम पहुंचकर जाना हाल, भेंट के दौरान दोनों संत हुए भावुक

Jagbhan Yadav

Wed, Oct 8, 2025

मथुरा. संत प्रेमानंद महाराज जी कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. उन्होंने पदयात्रा भी बंद कर दी थी. लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है. अब वे फिर से सत्संग कर रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को रमणरेती आश्रम के संत गुरु शरणानंद महाराज केली कुंज आश्रम पहुंचे. प्रेमानंद महाराज ने अपनी कुर्सी छोड़कर उन्हें दंडवत प्रणाम किया. जिसके बाद शरणानंद महाराज ने भी उन्हें गले लगाया.

इस भेंट के दौरान दोनों संत ही भावुक होने लगे. संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है और एकांत वार्ता और भजन पूजन आश्रम में कर रहे हैं. गुरु शरणानंद महाराज ने प्रेमानंद महाराज को दीर्घायु का आशीर्वाद दिया और कहा कि आप स्वस्थ रहें और भक्तों पर कृपा करते रहें. आपके प्रवचन से युवाओं में सनातन धर्म के प्रति जागृति उत्पन्न हुई है. आप इसी तरह दीर्घायु तक स्वस्थ रहें.

बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी खराब होने के कारण सप्ताह में डायलिसिस कराई जाती है. 2006 में पेट की बीमारी होने के कारण उनकी किडनी खराब हो गई थी. वृंदावन के श्री कृष्णा सोसाइटी अपार्टमेंट में दो फ्लैट भी हैं. इन्हीं फ्लैट में प्रेमानंद महाराज का इलाज किया जाता है. बीते शुक्रवार से स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने से उन्होंने पदयात्रा रोक दी.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें