Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

कुंडू के अंग दान से दो को मिला नया जीवन

ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

को 4.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

कई अहम मुद्दों पर लगेगी मुहर

इस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, 165 का हुआ ट्रांसफर...देखिये लिस्ट..!!

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

नहीं थम रहा तेंदुए का आतंक ! : डेढ़ साल की बच्ची को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव ; मची दहशत

Jagbhan Yadav

Tue, Jan 27, 2026

पौड़ीः उत्तराखंड के पौड़ी जिले के लैंसडाउन क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना जयहरीखाल के बरस्वार गांव में हुई। जहां शनिवार को एक तेंदुआ घर के आंगन से मां की आंखों के सामने से डेढ़ साल की बच्ची यशिका को उठा ले गया। बताया कि बच्ची अपनी मां के साथ आंगन में खेल रही थी। तभी तेंदुए ने मासूम को झपट्टा मारकर उठाया और उसे लेकर भाग गया।

यह घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि उसकी मां कुछ समझ ही नहीं पाई । बाद में, मां के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण बाहर भागे जहां घर से 20 मीटर दूर झाड़ियों में वह लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। उन्होंने बताया कि बच्ची को लैंसडाउन अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची लैंसडाउन की उप जिलाधिकारी शालिनी मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है । 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें