Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

से बदल रही किसानों की तस्वीर, जशपुर के सुधीर बने प्रेरणा स्रोत

150 से अधिक दवाओं की आपूर्ति प्रक्रिया जारी

पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

कुछ ही देर में सीएम पद की शपथ लेंगे नीतिश कुमार : पीएम मोदी समेत तमाम दिग्गज होंगे शामिल

Jagbhan Yadav

Thu, Nov 20, 2025

पटना। बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आज गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नव-निर्वाचित NDA विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वहीं आज यानी 20 नवंबर को सुबह 11.30 बजे वे 10 वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। वहीं नीतीश के साथ कई विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। आज के इस ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई VVIP पटना पहुंचने लगे हैं।

बता दें कि, नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के साथ ही कई केंद्रीय मंत्री सहित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। नीतीश के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11.15 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे। बिहार में यह पहली बार होगा जब देश का सर्वोच्च जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण का प्रत्यक्ष साक्षी बनेगा।

वहीं पीएम मोदी भी इस शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी, एनएसजी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीमों ने मैदान और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें