वंदे भारत एक्सप्रेस के टाइम में बदलाव : 9 मार्च से लागू होगी नई Timing
Jagbhan Yadav
Tue, Jan 20, 2026
फिरोजपुर : रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा और कुछ जरूरी संचालन कारणों को मुख्य रखते हुए दिल्ली-फिरोजपुर रूट पर चलने वाली मशहूर वंदे भारत एक्सप्रेस के फरीदकोट स्टेशन पर रुकने के समय में बदलाव किया गया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान के अनुसार यह बदलाव 19 मार्च 2026 से लागू होगा। टाइम टेबल में किए गए बदलाव की नई जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 26461 (दिल्ली जंक्शन-फिरोजपुर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस) अब अपने पुराने समय की बजाय कुछ मिनट पहले फरीदकोट स्टेशन पर पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन के फरीदकोट स्टेशन रुकने का पुराना समय रात 10.03 बजे था जो अब 9.58 बजे होगा और रवागनी का पुराना समय रात 10.05 बजे था जो अब रात 10 बजे का है। इस दौरान ट्रेन फरीदकोट स्टेशन पर पहले की तरह 2 मिनट रुकेगी पर इसके आने-जाने का समय 5 मिनट पहले कर दिया गया है।
रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वह अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस नए समय का खास ध्यान रखें। खासकर वे यात्री जो फरीदकोट से फिरोजपुर जाने के लिए इस ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अब तय समय से पहले स्टेशन पहुंचना होगा ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि ज्यादा जानकारी के लिए यात्री रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट या पूछताछ नंबर 139 का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन