: मुश्ताक खान अपहरण केस : पुलिस ने 4 अपहरणकर्ताओं को पकड़ा, एक्टर से वसूले थे लाखों
Jagbhan Yadav
Sat, Dec 14, 2024
बिजनौर। बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने एक्टर के अपरहण करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया और गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरोह का मुख्य आरोपी लवी पाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस ने जिन 4 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान सार्थक चौधरी, सबीउद्दीन, अजीम और शशांक के रुप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 4 हजार बरामद किया गया है। अपरहणकर्ता अंकित और शुभम अभी भी फरार है। जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
बता दें कि 20 नवंबर को आरोपियों ने एक्टर मुश्ताक खान को मेरठ में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया और किडनैप कर लिया था। इस संबंध में एक्टर के इवेंट मैनेजर शिवम ने बिजनौर थाना कोतवाली शहर में
बता दें कि 20 नवंबर को आरोपियों ने एक्टर मुश्ताक खान को मेरठ में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया और किडनैप कर लिया था। इस संबंध में एक्टर के इवेंट मैनेजर शिवम ने बिजनौर थाना कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज कराया था।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन