: मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी को दी मंजूरी, पीएम मोदी ने कहा- किसान भाई-बहनों के कल्याण के लिए हम निरंतर बड़े फैसले लेने में जुटे हैं
Jagbhan Yadav
Wed, Oct 16, 2024
मोदी कैबिनेट द्वारा रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दिए जाने से किसानों का जीवन और आसान होगा…
नईदिल्ली (ए)। बुधवार को मोदी कैबिनेट ने किसानों को दीपावली का उपहार देते हुए रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। किसानों को लेकर मंत्रिमंडल के इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की ओर से विपणन सत्र 2025-26 के लिए सभी अधिदेशित रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दिए जाने से किसानों का जीवन और आसान होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अपने किसान भाई-बहनों के कल्याण के लिए हम निरंतर बड़े फैसले लेने में जुटे हैं। इसी दिशा में आज हमारी सरकार ने 2025-26 के विपणन सत्र के लिए गेहूं और चना सहित अनिवार्य रबी फसलों की एमएसपी को बढ़ाया है। इससे हमारे अन्नदाताओं का जीवन और आसान होगा।

कैबिनेट की बैठक में रवि की फसलों की एमएसपी में इजाफे का भी फैसला किया गया है, जो किसानों के लिए भी बड़ी दिवाली गिफ्ट है. रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए सरकार ने रवि फसलों के लिए नए मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी MSP तय कर दिए हैं. इसके तहत गेहूं की एमएसपी को 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,425 रुपये कर दिया गया है, जो अब तक 2,275 रुपये प्रति क्विंटल थी. सरसों पर प्रति क्विंटल 300 रुपये MSP बढ़ाई गई है और ये 5,650 रुपये प्रति क्विंटल से 5,950 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है. इसी तरह चने का MSP 210 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने का फैसला किया गया है और इसका नया एमएसपी 5,650 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जो पहले 5440 रुपये प्रति क्विंटल था।
इसके अलावा मसूर पर एमएसपी में 275 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है और ये 6,425 रुपे से बढ़कर 6,700 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है. सैफ्लाॉवर पर 140 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और ये 5,800 रुपये से बढ़कर 5,940 रुपये कर दिया गया है।

MSP का मतलब क्या?
यहां ये समझ लेना जरूरी है कि आखिर एमएसपी होता क्या है. तो बता दें कि MSP वह न्यूनतम समर्थन मूल्य होता है, जो सरकार किसानों को उनकी फसलों के लिए सुनिश्चित करती है. साफ शब्दों में समझें तो ये वो प्राइस होता है, जिस पर सरकार किसानों से उनकी फसल की खरीद करती है. इसका उद्देश्य फसल की कीमत में उतार-चढ़ाव से किसानों को नुकसान से बचाना होता है।
नए अधिसूचना के बाद बढी कीमतें
- गेहूं का MSP ₹2,425 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹2,275 था.
- जौ का MSP ₹1,980 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹1,850 था.
- चना का MSP ₹5,650 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹5,440 था.
- मसूर (लेंस) का MSP ₹6,700 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹6,425 था.
- सरसों का MSP ₹5,950 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹5,650 था.
- कुसुम (सफ्लॉवर) का MSP ₹5,940 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹5,800 था.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन