Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

दिव्यांग नंदकुमार को स्कूटी प्रदान की

के लिए चयनित अभिषेक से मिले उप मुख्यमंत्री शर्मा, दी शुभकामनाएं

करोड़ की लागत से बन रहे केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण

व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौर कल आ रहीं रायपुर

विष्णु मंदिर में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: 8th Pay Commission लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा, जानिए

Jagbhan Yadav

Fri, Jan 17, 2025

8th Pay Commission: 2025 के बजट से पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 8th Pay Commission के गठन का निर्णय लिया है. इससे पहले, 2016 में मोदी सरकार के दौरान 7वां वेतन आयोग लागू किया गया था.

8th Pay Commission Salary Hike: 2025 के बजट से पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 8th Pay Commission के गठन का निर्णय लिया है. इससे पहले, 2016 में मोदी सरकार के दौरान 7वां वेतन आयोग लागू किया गया था, जिससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बड़ा इजाफा हुआ था. अब 8वें वेतन आयोग से फिर से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.  

कितने कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा फायदा?  

8वें वेतन आयोग से 48.67 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा. इसे 2026 से लागू किया जा सकता है, क्योंकि 7th Pay Commission का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है. अब सवाल यह है कि 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होगी? आइए इसे समझते हैं.  

7वें वेतन आयोग से हुई थी इतनी बढ़ोतरी  

2016 में लागू हुए 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 7,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दी गई थी. इसके लिए 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स की बेसिक सैलरी में 2.57 गुना वृद्धि हुई थी. जबकि 6वें वेतन आयोग में यह फैक्टर 1.86 था. 

8वें वेतन आयोग लागू होने से क्या लाभ होगा   

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 2.86 किए जाने की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में भारी उछाल देखने को मिलेगा.  

सैलरी में हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, उदाहरण देखें  

अगर फिटमेंट फैक्टर को 2.86 कर दिया जाए, तो वर्तमान न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 51,480 रुपये हो जाएगी. वहीं पेंशनर्स की न्यूनतम पेंशन 9,000 रुपये से बढ़कर 25,740 रुपये प्रति माह हो सकती है.  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें