: Jharkhand Election 2024 Date: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल पढ़िए, जानिए आपके क्षेत्र में कब है वोटिंग और कब होगी वोटों की गिनती
Jagbhan Yadav
Tue, Oct 15, 2024
Jharkhand Assembly Election 2024 Schedule: झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। झारखंड की सभी 81 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया।
रांचीः झारखंड में 13 और 20 नवंबर 2024 को विधानसभा की 81 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुख्य चुनाव आयोग राजीव कुमार ने चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया। इसके तहत पहले चरण में 13 और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।
झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 को
चुनाव कार्यक्रमतारीखअधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन18 अक्टूबरनामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख25 अक्टूबरनामांकन पत्रों की जांच28 अक्टूबरनामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि30 अक्टूबरमतदान की तिथि13 नवंबरमतगणना की तारीख23 नवंबरचुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तारीख25 नवंबर
झारखंड में दूसरे चरण का मतदान 20 को
चुनाव कार्यक्रमतारीखअधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन22 अक्टूबरनामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख29 अक्टूबरनामांकन पत्रों की जांच30 अक्टूबरनामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि1 नवंबरमतदान की तिथि20 नवंबरमतगणना की तारीख23 नवंबरचुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तारीख25 नवंबर
झारखंड में 2.6 करोड़ मतदाता करेंगे वोटिंग
भारत निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में 2 करोड़ लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें एक करोड़ 29 लाख महिला और एक करोड़ 31 लाख पुरुष मतदाता शामिल है।
11.84 लाख मतदाता पहली बार डालेंगे वोट
वर्ष 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में 18 से 19 वर्ष के 11 लाख 84 हजार मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। वहीं 20 से 29 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 66 लाख 84 लाख है।
झारखंड में 28 सीटें एसटी और 9 एससी के लिए आरक्षित
मुख्य चुनाव आयोग ने कहा कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 28 सीटें अनुसूचित जनजाति और 9 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। झारखंड में 2.53 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने के लिए सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए है।
5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है कार्य
मौजूदा झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। पिछले पांच साल से झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन सरकार की चल रही है। इस दौरान करीब साढ़े चार साल तक हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार चली, जबकि कुछ महीने तक चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। लेकिन सीएम पद से हटने के बाद चंपाई सोरेन ने जेएमएम छोड़ दी। बीते लोकसभा चुनाव में बीजेपी को राज्य में दो सीटों का नुकसान हुआ था। जबकि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा 4 सीटें जीत गई।
2019 में झारखंड में पांच चरणों में हुआ था चुनाव
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पिछले चुनाव यानी 2019 के विधानसभा चुनाव में पांच चरणों में वोट डाले गए थे। तब पहले चरण में 30 नवंबर, दूसरे चरण में 7 दिसंबर, तीसरे में 12, चौथे में 16 और पांचवें और आखिरी चरण में 20 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव नतीजों का ऐलान 23 दिसंबर 2019 को हुआ था।
एनडीए और इंडिया अलायंस के बीच सीधी टक्कर
झारखंड में इस बार मुख्य लड़ाई सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस और एनडीए के बीच होने की संभावना है। इंडिया अलायंस में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, आरजेडी और वाम दल शामिल है, जबकि एनडीए में बीजेपी के अलावा आजसू पार्टी, जेडीयू, लोजपा-आर और हम पार्टी शामिल है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन