UAE से क्रूड ऑयल लेकर गुजरात पहुंचा : ‘जग लाडकी’ तेल टैंकर, इस पर 6 लाख बैरल तेल
Jagbhan Yadav
Wed, Mar 18, 2026
Jag Laadki Oil Tanker : भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ गुजरात के मुंद्रा स्थित अडाणी पोर्ट्स पर पहुंच गया है. यह UAE के फुजैराह पोर्ट से होर्मुज स्ट्रेट पार करते हुए आया है. इसपर 80,886 मीट्रिक टन(लगभग 5.8–6 लाख बैरल) कच्चा तेल लदा है. इसके आने से देश में तेल की किल्लत दूर होगी। वहीं शिपिंग मिनिस्ट्री के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट में अभी भी 6 भारतीय एलपीजी टैंकर फंसे हैं, जिनपर 3 लाख टन से ज्यादा एलपीजी लदा है.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और ओमान की खाड़ी में बढ़े तनाव के बीच भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ सुरक्षित रूप से गुजरात के मुंद्रा स्थित अडाणी पोर्ट्स पर बुधवार दोपहर पहुंचा. यह टैंकर UAE के फुजैराह बंदरगाह से 80,886 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर आया है. भारतीय नौसेना की सुरक्षा में यह जहाज पूरा रूट तय करके मुंद्रा पहुंचा. ‘जग लाडकी’ भारतीय शिपिंग कंपनी का जहाज है और इसमें भारतीय झंडा लगा हुआ है. हाल के दिनों में ईरान ने गल्फ क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले बढ़ने के बाद भारतीय नौसेना ने अपने झंडे वाले सभी तेल टैंकरों और LPG कैरियर को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए युद्धपोत तैनात किए हैं.
भारतीय नौ सेना की सुरक्षा घेरे में ‘जग लाडकी’और इसपर सवार सभी भारतीय नाविक सुरक्षित अपने देश पहुंच चुके हैं. ‘जग लाडकी’ रविवार को फुजैराह पोर्ट से निकला और शनिवार को वहां हुए ईरानी हमले की वजह से कुछ देर के लिए ऑयल ऑपरेशन भी निलंबित करना पड़ा. ‘जग लाडकी’ से पहले भारत आने वाला सबसे पहला एलपीजी टैंकर ‘शिवालिक’भी सोमवार को मुंद्रा पोर्ट आया था.
होर्मुज स्ट्रेट में फंसे भारतीय जहाज और टैंकर-
शिपिंग मिनिस्ट्री के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट में अभी भी 6 भारतीय एलपीजी टैंकर फंसे हैं, जिनपर 3 लाख टन से ज्यादा एलपीजी लदा है.
होर्मुज स्ट्रेट में अभी कुल 22 भारतीय जहाज मौजूद हैं.
इनमें 6 एलपीजी टैंकरों के अलावा एक एलएनजी टैंकर, चार क्रूड ऑयल टैंकर, एक केमिकल और अन्य उत्पाद से लदा जहाज, तीन कंटेनर शिप और दो बल्क कैरियर शामिल हैं.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन