: भारतीय वायुसेना ने बयान जारी कर कहा- ऑपरेशन अभी भी जारी है, गलत सूचना से बचें
Jagbhan Yadav
Sun, May 11, 2025
भारत पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष के चौथे दिन आज दोनों देशों के बीच सीजफायर की सहमति बनी। हालांकि चंद घंटे बाद पाकिस्तान ने फिर से हिमाकत की और सीमा पर कई जगहों से फायरिंग की खबरें आईं। भारतीय सशस्त्र बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। देर रात विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, पिछले कुछ घंटों से सीजफायर समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और पाकिस्तान सीमा अतिक्रमण से निपट रही है…
नईदिल्ली (ए)। भारतीय वायुसेना (IAF) ने रविवार को कहा कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सौंपे गए अपने सभी मिशनों को राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सटीकता और पेशेवर दक्षता के साथ पूरा किया है।
IAF के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई की सुबह की गई थी। इसका उद्देश्य पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित सात आतंकी ठिकानों को तबाह करना था। यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान की ओर से की गई हर सैन्य कार्रवाई का करारा जवाब भी दिया गया।
भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है। इसलिए इस पर विस्तार से जानकारी देने के लिए उचित समय पर ब्रिफिंग की जाएगी। वायुसेना ने सभी लोगों से अपील की है कि वे अनुमानों और असत्यापित जानकारियों के प्रसार से बचें।
IAF ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई सभी सैन्य कार्रवाइयों को सोच-समझकर और गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। ये सभी गतिविधियां पूरी तरह से राष्ट्रीय हितों से मेल खाती हैं।
भारतीय वायुसेना ने किया ट्वीट, ‘चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय आने पर विस्तृत ब्रीफिंग की जाएगी। भारतीय वायुसेना सभी से अटकलों और असत्यापित सूचनाओं के प्रसार से बचने का आग्रह करती है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन