Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: अप्रैल-मई में भीषण गर्मी का प्रकोप, यहां 40 पार पहुंचने वाला है तापमान, चटकती धूप करेगी हाल बेहाल

Jagbhan Yadav

Tue, Apr 15, 2025

Today Weather Update: दिल्ली NCR में बीते दिनों गर्मी से कुछ राहत मिली थी, हालांकि अब वापस से गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरु कर दिया है. दिल्लसी के अलावा NCR  में भी काफी गर्मी देखने को मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक 15 अप्रैल 2025 को राजधानवी में तेज धूप देखने को मिलेगी. वहीं तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? 
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में दोपहर के समय 10-15 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. वहीं रात के समय न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. रात में भी तेज हवा चलने की संभावना है, जिसके बाद गर्मी बढ़ जाएगी. दो दिन बाद तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है. आने वाले दिनों में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. 

यूपी-बिहार में बढ़ेगी गर्मी 
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहने वाला है. यहां 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने वाली है. दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने वाला है. वहीं आगरा में भी तेज धूप से लोगों को चुभन महसूस हो सकती है. बिहार में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है. यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक ही रहेगा. 

पहाड़ों में बढ़ा खतरा 
पहाड़ों में इन दिनों खराब मौसम की आशंका है. जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम रहने वाला है. इस दौरान सड़कों में ओलावृष्टि, लैंडस्लाइड, रुकावट औप पत्थर वाले ढलानों से पत्थर गिरने जैसी घटनाओं की संभावना है. पर्यटकों और ट्रेकिंग करने के लिए पहाड़ों पर आने वाले लोगों को विशेष सावधानी की जरूरत पड़ेगी. 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें