: महीने में कितनी बार धोनी चाहिए कार? ताकि पेंट न हो खराब, इन बातों का रखें ध्यान
Jagbhan Yadav
Sun, Aug 10, 2025
How Many Times Wash Car: हर किसी को अपनी गाड़ी की सफाई पसंद होती है। नियमित रूप से कार धोना जरूरी है, लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि कितनी बार कार को धोना चाहिए। अगर आप बार-बार धोते हैं, तो पेंट को नुकसान पहुंच सकता है।
Car Washing Tips : अपनी कार को साफ-सुथरा रखना किसे पसंद नहीं होता। इससे न सिर्फ कार देखने में अच्छी लगती है बल्कि सफर करने में अच्छा महसूस होता है। कार को साफ रखने के लिए उसको नियमित रूप से धोना बहुत जरूरी है और कई लोग ऐसा करते भी हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कार को महीने में कितनी बार धोना चाहिए? क्योंकि कार को बहुत ज्यादा या बहुत कम धोने से उसके पेंट को नुकसान हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि कार को कितनी बार धोना चाहिए। अगर आपके भी मन में यह सवाल है तो यह आर्टिकल आपके लिए काम का साबित हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कार को कितनी बार धोना चाहिए।

पेंट हो सकता है खराब
अगर कार को कम धोया जाए तो वह गंदी रह जाएगी, खासकर अंदर से। इससे कार में बैठने में भी अच्छा नहीं लगेगा। लेकिन, अगर कार को बहुत ज्यादा बार धोया जाए तो इससे कार को पेंट को नुकसान पहुंच सकता है। वो इसलिए क्योंकि बार-बार साबुन या शैंपू से कार के पेंट की चमक खराब हो सकती है।
कितनी बार धोनी चाहिए कार?
बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होता है कि आखिर गाड़ी को महीने में कितनी बार धोना चाहिए। इसका कोई एक तय जवाब नहीं है, क्योंकि यह कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे आप कहां रहते हैं, आप गाड़ी को कितना चलाते हैं और मौसम कैसा है। आइए इस पर विस्तार से बात करते हैं।

सामान्य तौर पर महीने में 2-4 बार
अगर आप शहर में रहते हैं और रोज गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं, तो महीने में कम से कम 2 से 4 बार गाड़ी को धोना अच्छा रहता है। यानी, हर हफ्ते या 15 दिन में एक बार। ऐसा इसलिए क्योंकि शहरों में धूल, प्रदूषण गाड़ी की सतह पर जम जाती हैं। अगर इन्हें समय पर साफ न किया जाए, तो ये गाड़ी के पेंट को खराब कर सकती हैं।
इन बातों पर भी ध्यान दें
मौसम
बारिश के मौसम में - बारिश के मौसम में अक्सर कार जल्दी गंदी होती है, खासकर अगर आप जलभराव वाली सड़क से गुजरें तो मडगार्ड में अक्सर मिट्टी जमा हो जाती है। मिट्टी कार के पेंट को नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसलिए अगर आप बारिश से ड्राइव करके आएं तो गाड़ी को खड़ा करने से पहले उसको अच्छे से जरूर धोएं।
आप कहां रहते हैं
गांव या धूल भरी सड़कों पर - अगर आप गांव में रहते है या आपकी कार ज्यादातर धूल भरी या कच्ची सड़कों पर चलती है, तो आपकी गाड़ी जल्दी गंदी होगी। ऐसे में आपको अपनी कार को हर हफ्ते धोना चाहिए।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन