Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

कुंडू के अंग दान से दो को मिला नया जीवन

ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

को 4.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

कई अहम मुद्दों पर लगेगी मुहर

इस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, 165 का हुआ ट्रांसफर...देखिये लिस्ट..!!

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, : अगले 5 दिन भारी बारिश, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Jagbhan Yadav

Sat, Mar 14, 2026

WEATHER UPDATE : मानसून (Monsoon) का 2025 सीज़न पूरे देश के लिए शानदार रहा और इस दौरान देशभर में अच्छी बारिश देखने को मिली। कई राज्यों में तो इतनी बारिश हुई कि पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। मानसून के सीज़न के बाद भी देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश हो रही है। हालांकि कई राज्यों में अब गर्मी सताने लगी है, तो कई राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं। अब देश में मौसम का मिज़ाज फिर बदलेगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।a

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए नज़र डालते हैं किन राज्यों में भारी बारिश होगी।

उत्तरपश्चिम भारत
उत्तरपश्चिम भारत में मौसम का मिज़ाज फिर बदलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के लिए अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कई जगह भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। कई जिलों में बादल छाए रहेंगे।

पश्चिम भारत
पश्चिम भारत में भी मौसम का मिज़ाज फिर बदलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 5 दिन के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गरजने और आंधी चलने की भी संभावना है।

दक्षिण भारत
दक्षिण भारत में भी मौसम का मिज़ाज फिर बदलेगा। ऐसे में अगले 5 दिन के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, माहे, पुडुचेरी, यनम और कराईकल में तेज़ बारिश होगी। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है।

पूर्वी और मध्य भारत
पूर्वी और मध्य भारत में भी मौसम का मिज़ाज फिर बदलेगा। ऐसे में मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के लिए मौसम विभाग ने अगले 5 दिन जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में तेज़ हवा और आंधी का भी अलर्ट है।

उत्तरीपूर्व भारत
उत्तरीपूर्व भारत में भी मौसम का मिज़ाज फिर बदलेगा। ऐसे में असम, मेघालय, मणिपुर, मिज़ोरम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के लिए अलर्ट जारी किया है कि इस दौरान तेज़ बारिश हो सकती है।


Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें