Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रपति 8 जून को करेंगी शौर्य चक्र से सम्मानित

जांच के दौरान मिली खामियां, दो दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

कई अफसरों के तबादले…देखें लिस्ट..!!

राजधानी के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में भीषण आग, दस्तावेज़ व रिकॉर्ड जलकर खाक

राजधानी रायपुर सहित 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: खुशखबरी… केरल में मानसून की एंट्री, तेज हवाओं के साथ हो रही भारी बारिश, जानिए किन-किन राज्यों में कबतक पहुंचेगा Monsoon, बारिश का VIDEO देखकर खिल उठेगा आपका रोम-रोम

Jagbhan Yadav

Thu, May 30, 2024

 

Monsoon Updates: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने खुशखबरी दी है। सामान्य समय से दो दिन पहले ही केरल में मानसून की एंट्री (Entry of monsoon in Kerala) हो गई है। मानसून की दस्तक के साथ ही केरल के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। IMD ने ट्वीट कर मानसून के भारत में एंट्री की जानकारी दी है। इससे पहले मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 29 से 30 मई को मानसून के केरल तट पर पहुंचने की बात कही थी। 

‘भगवान शिव को हमारी सुरक्षा की जरूरत नहीं, हमें उनका…’, दिल्ली हाई कोर्ट ने भोलेनाथ पर क्यों बोल दी इतनी बड़ी बात

 

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अब पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ने लगा है। चक्रवाती तूफान रेमल की वजह से पहले से ही पूर्वोत्तर भारत में बारिश हुई है, जो अब मानसून के पहुंचने पर बढ़ने वाली है। 

Monsoon Update: मानसून का काउंटडाउन शुरू, कुछ घंटों बाद देश में देगा दस्तक, जानें किन राज्यों में होगी बारिश, कहां मिलेगी भीषण गर्मी से राहत!

https://x.com/AHindinews/status/1796053222764707942?t=GoiuN0LcEhkwDZiRLoWfeA&s=19

https://x.com/AHindinews/status/1796054125211271353?t=nJ8e1xrM2N16JaQ-0n0syg&s=19

मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून इस बार समय से पहले ही केरल पहुंच गया है। इस वजह से केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। दरअसल, कुछ दिन पहले ही चक्रवाती तूफान रेमल आया, जिसकी चलते मानसून का फ्लो तेजी के साथ बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया। यही वजह है कि अब पूर्वोत्तर की ओर भी बादल बढ़ने लगा है। 

बिहार में 16 शिक्षकों को मिली ‘Bed’ performance की सजा, शिक्षा विभाग का लेटर वायरल

5 जून तक पूर्वोत्तर राज्यों में पहुंचेगा 

पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि पांच जून है। आईएमडी ने कहा, “इस अवधि के दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव, कोमोरिन, लक्षद्वीप के शेष हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

https://x.com/AHindinews/status/1796053222764707942?t=GoiuN0LcEhkwDZiRLoWfeA&s=19

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें